फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Tournament: Number of players increased in Chennai Grand Masters, big prize money also announced

Chess Tournament: चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई, बड़ी पुरस्कार राशि की भी घोषणा

Mon, 26 May 2025 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 May 2025 02:20 PM IST
सार

आयोजकों ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि छह से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में अब प्रत्येक वर्ग में 10 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
Chess Tournament: Number of players increased in Chennai Grand Masters, big prize money also announced
उज्जैन मे पहली बार होगी अंतर्राष्ट्रीय रैपिड रैटिंग शतरंज प्रतियोगिता, देश विदेश के नामी खिलाड़ी

विस्तार

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 20 करने के साथ इसकी अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है। आयोजकों ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि छह से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में अब प्रत्येक वर्ग में 10 खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि पिछले सत्र में आठ खिलाड़ी भाग लेते थे।
विज्ञापन


एमजीडी1 द्वारा आयोजित और तमिलनाडु सरकार तथा तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण द्वारा समर्थित इस टूर्नामेंट को सिंगापुर स्थित ‘फिनटेक’ कंपनी ‘क्वांटबॉक्स रिसर्च’ के साथ करार के बाद  ‘क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स’ कर दिया गया है। पिछले सत्र में अरविंद चिदंबरम मास्टर्स वर्ग में अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती जैसे खिलाड़ियों को पछाड़कर चैंपियन बने थे। प्रणव वी. ने चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीता था। इस जीत से उन्हें इस साल मास्टर्स वर्ग में चुनौती पेश करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed