फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cabinet approves India's 2030 CWG bid, names Ahmedabad as ideal host know details

Commonwealth Games 2030: अहमदाबाद बनेगा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का दावेदार, मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर

Wed, 27 Aug 2025 04:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 27 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

Commonwealth Games 2030: अगर यह बोली सफल रहती है, तो भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था।

विज्ञापन
Cabinet approves India's 2030 CWG bid, names Ahmedabad as ideal host know details
2022 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय दल - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भारत के 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी की बोली लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। सरकार ने अहमदाबाद को इस आयोजन के लिए "आदर्श शहर" बताते हुए कहा कि यहां विश्वस्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं और खेलों के प्रति जुनूनी माहौल मौजूद है।
विज्ञापन

IOA से पहले ही मिली थी सहमति
यह फैसला ऐसे समय आया है जब कुछ ही दिन पहले भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' जमा करने के बाद भारत की इस बोली को मंजूरी दी थी। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने युवा मामले और खेल मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें भारत की ओर से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की बोली लगाने की अनुमति मांगी गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद सरकार को सहयोग
अगर यह बोली स्वीकार कर ली जाती है तो कैबिनेट ने साथ ही होस्ट कोलैबोरेशन एग्रीमेंट (HCA) पर हस्ताक्षर, संबंधित मंत्रालयों और विभागों से जरूरी गारंटी उपलब्ध कराने और गुजरात सरकार को ग्रांट-इन-एड देने की भी मंजूरी दी है। 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की बोली लगाने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। बताया जा रहा है कि IOA अगले 48 घंटों में सभी प्रक्रिया पूरी कर देगा।
विज्ञापन

भारत की दूसरी मेजबानी का मौका
अगर यह बोली सफल रहती है, तो भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed