फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bruna Marquezine now lucky mascot for brazil

मेजबान टीम के लिए कैसे 'लकी' बन गईं यह खूबसूरत लड़की?

Mon, 30 Jun 2014 01:29 PM IST
शोभन सक्सेना
शोभन सक्सेना Updated Mon, 30 Jun 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Bruna Marquezine now lucky mascot for brazil
कोलंबिया ने जब वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया तब कोलंबिया की मशहूर गायिका शकीरा ने अपने देश की जीत की खुशी का इजहार करने के लिए ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल किया। पूरी टीम का शुक्रिया अदा करने के अलावा उन्होंने 2 गोल करने वाले जेम्स रोड्रिग्स और गोलकीपर ओस्पीना की तारीफ भी की।
विज्ञापन


शकीरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "हम क्वार्टर फाइनल में चले गए हैं! बहुत-बहुत शुक्रिया जेम्स! अब तक यह वर्ल्ड कप का सबसे अच्छा गोल था! ओस्पिना तो बस शानदार रहे!" उन्होंने लिखा है कि वो इस जीत को एक पार्टी करके मानाने जा रही हैं।
विज्ञापन


उरुग्वे पर 2-0 से अपनी टीम की जीत के साथ ही रोड्रिग्स इस वर्ल्ड कप में अभी तक 5 गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी और गोल्डन बूट के दावेदार भी बन गए हैं। कोलंबिया का वर्ल्ड कप का अब तक का यह सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। अब क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया का सामना मेजबान ब्राजील से होना है। इसमें कोई शक नहीं कि शकीरा गीतों और पार्टी के साथ जश्न मना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल सुआरेज ही नहीं काटते

Bruna Marquezine now lucky mascot for brazil
पिछले सप्ताह साओ पाउलो में उरुग्वे और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान इंग्लैंड टीम के एक प्रशंसक ने दूसरे प्रशंसक के बाएं कान का एक हिस्सा काट लिया।

यह घटना एरेना कोरिंथियंस स्टेडियम में हुई, जहां यह मैच खेजा जा रहा था। काटने वाले व्यक्ति की तलाश में ब्रितानी और ब्राजीलियाई अधिकारी जुटे हुए हैं।

ब्राजील वर्ल्ड कप देखने आए ब्रिटिश पुलिस कमिशन ने कहा कि इस वाकये का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है। हमले के एक दिन के बाद, पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कई गवाहों ने इस घटना के लिए गवाही दी है, लेकिन वो हमलावर की पहचना नहीं कर सके।

ब्राजील का मैच देखने स्टेडियम पहुंची नेमार की गर्लफ्रेंड

Bruna Marquezine now lucky mascot for brazil
शनिवार को चिली के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट के जरिए ब्राजील ने 3-2 से जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन फुटबॉल के मैदान के बाहर लोगों के आकर्षण का केंद्र कोई और भी बना हुआ था। वह कोई और नहीं नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रूना मार्कजीन थीं जो चिली और ब्राजील के बीच कड़ी टक्कर वाले मैच में अपनी घबराहट नहीं छुपा पा रही थीं और कई दफा उनकी आंखों में आंसू भी आए।

ब्राजीलियाई खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में बैठीं मॉडल और अभिनेत्री ब्रूना पर पूरे मैच के दौरान टीवी कैमरों की निगाहें लगी रहीं।

ब्राजील के प्रदर्शन के दौरान उनकी हर मुस्कराहट, ठहाके और आंसू पर टीवी कैमरों की नजरें लगातार रहीं और कमेंटेटर भी उनकी भावनाओं के बारे में काफी विस्तार से बात कर रहे हैं। ब्रूना ब्राजील के लिए "भाग्यशाली शुभंकर" बन गई हैं।

'ब्राजील के लोगों को हम क्यों नहीं हैं पसंद?'

Bruna Marquezine now lucky mascot for brazil
ग्रीस के कोच फर्नांडो सैंटोस अपनी टीम को वर्ल्ड कप में हमेशा अपने देश के खिलाफ रहे लोगों के सामने खेलते हुए देखकर थक गए हैं।

कोलंबिया, जापान और आइवरी कोस्ट के साथ मैचों के दौरान ब्राजीली प्रशंसकों की सहानुभूति ग्रीस के प्रतिद्वंद्वियों के साथ ज्यादा दिखने पर कोच फर्नांडो ने खेद जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने स्थानीय जनता की सहानुभूति को नहीं देखा।

पुर्तगाल से आने वाले फर्नांडो ने कहा, "मैं नहीं जानता कि ब्राजीली क्यों ग्रीस को नहीं पसंद करते। मुझे यह स्वीकार करना होगा लेकिन इससे मैं हताश हो जाता हूं क्योंकि हम एक जैसी ही भाषा बोलते हैं।'' वो ब्राजीली कोच लुईज फेलिप स्कोलेरी के करीबी दोस्त हैं और किसी समय पुर्तगाल में वे एक-दूसरे के पड़ोसी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed