फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Brisbane International Tennis: Nadal returning to the quarterfinals; Azarenka, Sabalenka, Rybakina also won

Brisbane International Tennis: वापसी कर रहे नडाल क्वार्टर फाइनल में; अजारेंका, सबालेंका, रिबाकीना भी जीतीं

Thu, 04 Jan 2024 11:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

कूल्हे की चोट से परेशान रहे स्पेन के नडाल ने लगभग 12 माह इस टूर्नामेंट में युगल मैच के जरिए कोर्ट पर वापसी की। हालांकि उन्हें युगल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एकल में उन्होंने पहले दौर में पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता डोमनिक थिएम को हराया। 

विज्ञापन
Brisbane International Tennis: Nadal returning to the quarterfinals; Azarenka, Sabalenka, Rybakina also won
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

12 माह बाद कोर्ट पर वापसी कर रहे राफेल नडाल का ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में शानदार सफर जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेसन कुबलर को आसानी से 6-1, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उनका मुकाबला एक और स्थानीय खिलाड़ी जॉर्डन थांप्सन से होगा। 2009 में इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण की विजेता बेलारूस की 34 वर्षीय विक्टोरिया अजारेंका ने फ्रांस की क्लारा बुरेल को 7-5, 6-2 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।
विज्ञापन


नडाल ने चार बार तोड़ी कुबलर की सर्विस
बीते वर्ष कूल्हे की चोट से परेशान रहे स्पेन के नडाल ने लगभग 12 माह इस टूर्नामेंट में युगल मैच के जरिए कोर्ट पर वापसी की। हालांकि उन्हें युगल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एकल में उन्होंने पहले दौर में पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता डोमनिक थिएम को हराया। गुरुवार को उन्हें कुबलर को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने चार एस लगाए और कुबलर की चार बार सर्विस तोड़ी। 2017 के विजेता ग्रिगोर दिमित्रोव ने डेनियल आल्टमेयर को 6-1, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


तीन बार की विजेता प्लिसकोवा हारीं
2012 और 2013 की ऑस्ट्रेलिय ओपन चैंपियन अजारेंका अंतिम-8 में 2017 की फ्रेंच ओपन विजेता लातविया की जेलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी। ओस्टापेंकों ने तीन बार यह टूर्नामेंट जीत चुकी कैरोलिन प्लिसकोवा को 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित किया। प्लिसकोवा यहां पिछले 10 मैचों से अपराजित थीं और पिछले दौर में उन्होंने मां बनने के बाद वापसी कर रहीं नाओमी ओसाका को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबालेंका, रिबाकीना भी जीतीं
सर्वोच्च वरीय बेलारूस की आर्यन सबालेंका और दूसरी वरीय कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सबालेंका ने चीन की झू लिन को 6-1, 6-0 और रिबाकीना ने भी एलिस मर्टेंस को इसी अंतर से पराजित किया।


ऑकलैंड में कोको क्वार्टर फाइनल में
वहीं ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में खेले जा रहे ऑकलैंड ओपन में अमेरिकी ओपन विजेता अमेरिका की कोको गॉफ ने चेक रिपब्लिक की फ्रूहविरतोवा को 6-3, 6-0 से हराया। सातवीं वरीय पेत्रा मार्टिच ने चीन की यूआन यू को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed