फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxer Mary Kom statue installed in Manipur Olympic Park controversy erupted After husband raised questions

Mary Kom Controversy: मणिपुर ओलंपिक पार्क में लगी बॉक्सर मैरीकॉम की प्रतिमा, पति ने उठाए सवाल तो हुआ विवाद

Thu, 15 Dec 2022 10:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Dec 2022 10:31 PM IST
सार

एक स्थानीय समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में ओनलेर करोंग में दावा किया कि पार्क में लगाई गई प्रतिमा छह बार की महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम जैसी नजर नहीं आती।

विज्ञापन
Boxer Mary Kom statue installed in Manipur Olympic Park controversy erupted After husband raised questions
मैरीकॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर ओलंपिक पार्क में लगी दिग्गज बॉक्सर एमसी मैरीकॉम की एक प्रतिमा को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। मैरीकॉम के साथ-साथ 19 ओलंपियन की प्रतिमा इम्फाल में लगाई गई थी। भारत की रिकॉर्डधारी बॉक्सर की प्रतिमा को लेकर उनके पति ओनलेर करोंग ने विवाद खड़ा कर दिया है। ओनलेर करोंग का कहना है कि उनकी पत्नी इससे खुश नहीं है।
विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में ओनलेर करोंग में दावा किया कि पार्क में लगाई गई प्रतिमा छह बार की महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम जैसी नजर नहीं आती। इस विवाद को लेकर मैरीकॉम के भाई जिम्मी कॉम ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पार्क के उद्घाटन से पहले प्रतिमा को बदल दिया जाएगा। अभी पार्क के उद्घाटन की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


जिम्मी कॉम ने कहा, ''यह ओनलेर का निजी नजरिया है। हमें इस बात की चिंता है कि ओनलेर के बयान का गलत अर्थ निकाला जा सकता है क्योंकि हमारे राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिमाओं को लगाया गया है।'' मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने दो दिन पहले अपने आधिकारिक फेसबुक पेज कहा था कि पार्क उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एन बिरेन सिंह ने यह भी लिखा कि हर कोई अब हमारे महान ओलंपियन की प्रतिमाओं को देख सकता है जो हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा था कि मणिपुर के हमारे ओलंपियनों के सम्मान में मणिपुर ओलंपियन पार्क का निर्माण किया गया था। यह सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि इससे युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed