फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Big blow to India in tennis Rohan Bopanna and Yuki Bhambri victims of upsets in Asian Games

Asian Games: टेनिस में भारत को बड़ा झटका, स्वर्ण पदक के दावेदार रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी उलटफेर का शिकार

Mon, 25 Sep 2023 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 25 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला एकल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि रूतुजा भोसले को निचली रैंकिंग वाली अरूजान सगनडिकोवा के खिलाफ जीतने में काफी पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन
Big blow to India in tennis Rohan Bopanna and Yuki Bhambri victims of upsets in Asian Games
रोहन बोपन्ना - फोटो : ट्विटर

विस्तार

एक बड़े उलटफेर में स्वर्ण पदक के दावेदार शीर्ष वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी सोमवार को टेनिस पुरुष युगल में निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों से हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गए। भांबरी खेल के आखिरी हिस्से में लय हासिल करने के लिए जूझते नजर आए। उज्बेकिस्तान के सर्जेइ फोमिन और खुमोयुन सुल्तानोव ने यह मुकाबला 2-6, 6-3, 10-6 से जीता। 
विज्ञापन


यह हार भारतीय जोड़ी को बहुत खलेगी क्योंकि बोपन्ना युगल में शीर्ष दस खिलाड़ियों में है और भांबरी भी शीर्ष सौ में हैं जबकि उज्बेकिस्तानी टीम शीर्ष 300 में भी नहीं है। दूसरे सेट में 3-4 स्कोर पर भांबरी ने डबलफाल्ट किया जिससे एक ब्रेक प्वाइंट गंवा दिया। बैकहैंड पर उनके कमजोर शॉट से उजबेक टीम ने बढत बना ली। सुपर टाइब्रेकर में उज्बेक टीम ने 3-0 की बढ़त बना ली और जल्दी ही इसे 5-1 कर लिया। 
विज्ञापन


बोपन्ना की सर्विस पर शानदार सर्विस रिटर्न के दम पर यह बढ़त 6-1 की हो गई। फोमिन ने बैकहैंड पर विनर लगाकर चार मैच प्वाइंट बनाए। भारतीय जोड़ी ने पहला बचा लिया लेकिन सुल्तानोव ने विनर लगाकर मुकाबला जीता। बोपन्ना और भांबरी अब मिश्रित युगल में खेलेंगे। भांबरी और अंकिता रैना को शीर्ष वरीयता मिली है जबकि बोपन्ना और भोसले को दूसरी वरीयता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला एकल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि रूतुजा भोसले को निचली रैंकिंग वाली अरूजान सगनडिकोवा के खिलाफ जीतने में काफी पसीना बहाना पड़ा। रैना ने दूसरे दौर के मैच में एक भी गेम नहीं गंवाया और 51 मिनट में उजबेकिस्तान की 17 वर्ष की सबरीना ओलिमजोनोवा को 6-0, 6-0 से हराया। एकल में 198वीं रैंकिंग वाली 2018 की कांस्य पदक विजेता रैना का सामना अब हांगकांग की आदित्या पी करूणारत्ने से होगा। वहीं भोसले ने कजाखस्तान की खिलाड़ी को 7-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed