{"_id":"64cf3e3196c9034cf40ba90e","slug":"big-accident-in-sports-event-racing-prodigy-shreyas-hareesh-13-dies-after-crash-at-chennai-track-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bike Crash: चेन्नई में स्पोर्ट्स इवेंट में बड़ा हादसा, रेस के दौरान 13 वर्षीय श्रेयस की बाइक क्रैश, हुई मौत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Bike Crash: चेन्नई में स्पोर्ट्स इवेंट में बड़ा हादसा, रेस के दौरान 13 वर्षीय श्रेयस की बाइक क्रैश, हुई मौत
Sun, 06 Aug 2023 12:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:01 PM IST
सार
रेस को तुरंत रेड फ्लैग दिखाकर रोक दिया गया और श्रेयस को ट्रैक पर तैनात ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
श्रेयस हरीश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेंगलुरु के 13 वर्षीय प्रतिभाशाली कोप्पाराम श्रेयस हरीश की शनिवार को चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप के तीसरे दौर में दुर्घटना के बाद लगी चोटों के कारण मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद इवेंट के प्रमोटर मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने शनिवार और रविवार के लिए निर्धारित बाकी बची रेस रद्द कर दी।
विज्ञापन
26 जुलाई 2010 को जन्मे, बेंगलुरु के केन्सरी स्कूल के छात्र श्रेयस को एक उभरते सितारे के रूप में देखा जा रहा था। उन्होंने इस सीजन में पेट्रोनास टीवीएस वन-मेक चैम्पियनशिप की रूकी कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चार रेस समेत कई रेस जीती थीं। हालांकि, चेन्नई में रेसिंग इवेंट के दौरान उन्हें जान गंवानी पड़ी। यह घटना रेस की शुरुआत के तुरंत बाद हुई। श्रेयस ने आज सुबह पोल पोजीशन के लिए क्वालिफाई किया था। टर्न-1 से बाहर निकलते समय श्रेयस ट्रैकपर बाइक क्रैश के बाद ट्रैक पर गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस को तुरंत रेड फ्लैग दिखाकर रोक दिया गया और श्रेयस को ट्रैक पर तैनात ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पिता कोप्पाराम हरीश उनके साथ मौजूद थे। एमएमएससी के अध्यक्ष अजीत थॉमस ने कहा- इतने युवा और प्रतिभाशाली राइडर को खोना दुखद है। श्रेयस, जो अपनी विलक्षण रेसिंग टैलेंट से धूम मचा रहे थे, उन्हें घटना के तुरंत बाद मौके पर चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अस्पताल ले जाया गया। इन परिस्थितियों में हमने इस सप्ताह के अंत के बाकी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला किया है। एमएमएससी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
इस साल मई में श्रेयस ने मिनीजीपी इंडिया का खिताब जीतने के बाद स्पेन में मिनीजीपी रेस में हिस्सा लिया था और दोनों रेस में क्रमश: पांचवें और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें अगस्त में मलयेशिया के सेपांग सर्किट में एमएसबीके चैंपियनशिप 2023 में 250 सीसी श्रेणी (ग्रुप बी) में टीम सीआरए मोटरस्पोर्ट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए रेस करनी थी। इस साल भारतीय मोटरस्पोर्ट में यह दूसरी मौत है। जनवरी में, 59 वर्षीय केई कुमार, जो कि एक प्रसिद्ध और सम्मानित रेसर, उनकी मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के दूसरे दौर में दुर्घटना के बाद मौत हो गई थी।