{"_id":"f4e4aa8c-1f96-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"bernie-ecclestone-open-to-two-formula-one-races-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हो सकती हैं साल में दो रेस: बर्नी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत में हो सकती हैं साल में दो रेस: बर्नी
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्मूला वन के प्रमुख बर्नी एक्लेस्टोन ने संकेत दिए हैं कि भारत में साल में दो फॉर्मूला वन रेस आयोजित की जा सकती हैं लेकिन इसके लिए भारत को दूसरे दावेदारों से कड़ी मशक्कत करनी होगी। बर्नी ने कहा, ‘भारत को साल में दो एफ-1 की मेजबानी दिया जाना संभव है। हमारे सामने अब रेसों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बहुत से नए रेस कैलेंडर में शामिल किए गए हैं और बहुत से कैलेंडर में शामिल होने की ओर हैं। ऐसे में संभव है कि आगे चलकर या फिर तीन-चार साल बाद भारत में दो रेस हों।’ भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में दूसरी रेस किए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह पक्का नहीं कहा जा सकता कि मुंबई में ही दूसरी रेस हो लेकिन यह किसी दूसरे बडे़ शहर में यह आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन