फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Beijing Winter Olympics: Colorful start of Winter Games in Beijing with fireworks, Arif of India with flag

Beijing Winter Olympics: आतिशबाजी के साथ बीजिंग में शीतकालीन खेलों की रंगारंग शुरुआत, तिरंगा लेकर उतरे भारत के आरिफ

Fri, 04 Feb 2022 10:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

भारत की ओर से मार्चपास्ट में जम्मू एवं कश्मीर के मोहम्मद आरिफ खान तिरंगा लेकर उतरे। आरिफ इन खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो दो स्पर्धाओं स्लैलम और जायंट्स स्लैलम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Beijing Winter Olympics: Colorful start of Winter Games in Beijing with fireworks, Arif of India with flag
बीजिंग विंटर ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को 24वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गई। आतिशबाजी और लोक कलाकारों की पारंपरिक प्रस्तुतियों के बीच चीन के राष्ट्रपति जी जिनपिंग ने खेलों के शुरू होने की घोषणा की। 
विज्ञापन
  • 91 देशों के 2871 खिलाड़ी भाग लेंगे 17 दिन चलने वाले खेलों में।
  • 109 स्पर्धाएं होगी सात खेलों की जिनमें पदक दिए जाएंगे।
  • 13 स्थलों पर होगा आयोजन जिनमें पांच वो स्थल भी शामिल जहां 2008 में ओलंपिक हुए थे।
  • चार हजार कलाकारों ने हिस्सा लिया शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में।
भारत की ओर से मार्चपास्ट में जम्मू एवं कश्मीर के मोहम्मद आरिफ खान तिरंगा लेकर उतरे। आरिफ इन खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो दो स्पर्धाओं स्लैलम और जायंट्स स्लैलम में हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन


Watch: Arif Khan, lone Indian athlete at Winter Olympics 2022, attends  opening ceremony in Beijing - Sports News
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

Image

Image

Image

चीन में मानवाधिकारों हनन को लेकर कई देशों ने उद्घाटन समारोह का राजनयिक बहिष्कार किया। भारत ने भी गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच 2020 में हुई झड़प में शामिल कमांडर को मशालधारक बनाए जाने पर अधिकारिक रूप से समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
  • बीजिंग पहला शहर है जिसने ग्रीष्मकालीन (2008)और शीतकालीन दोनों ओलंपिक की मेजबानी करने का गौरव हासिल किया।
  • कोरोना काल के बीच छह महीने के अंदर दूसरी बार ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जुलाई-अगस्त में टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हुआ था  
  • उद्घाटन समारोह का आयोजन उसी बर्ड्स नेस्ट में हुआ जहां 2008 बीजिंग ओलंपिक का ओपनिंग समारोह हुआ था।
  • दो साल चीन में कोरोना ने पहली दस्तक दी थी, इन खेलों में महामारी को लेकर कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
  • उद्घाटन समारोह के लिए नेशनल स्टेडियम में पहुंचने से पहले ओलंपिक मशाल रिले ने विश्व हेरिटेज स्थल समर पैलेस के ऐतिहासिक हिस्सों का दौरा किया। उद्घाटन समारोह का निर्देशन तीन बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामित हो चुके झांग यीमियू ने किया,जिन्होंने 2008 खेलों के भी उद्घाटन अथवा समापन समारोह में यही भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed