अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को ढूंढ़ रही पुलिस, पत्नी हुई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश पुलिस ने नाबालिग नौकरानी से मारपीट के आरोप में बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शहादत की तलाश जारी है।
29 वर्षीय तेज गेंदबाज शहादत पर कुछ सप्ताह पूर्व उनके घर काम करने वाली 11 वर्षीय नौकरानी ने मारपीट और शारिरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर अपने शरीर में चोट के निशान भी दिखाए थे।
ढाका पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर शहादत को मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी को सहआरोपी बताकर मामले में मुकदमा दर्ज किया।
इंस्पेक्टर शफिकर रहमान ने एफपी एजेंसी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि क्रिकेटर शहादत हुसैन की पत्नी गिरफ्तार हो चुकी है और क्रिकेटर की तलाश जारी है। (फोटो बीडी न्यूज डॉट कॉम से)
गिरफ्तारी से पीड़िता खुश
मारपीट और शारिरिक उत्पीड़न के आरोपी बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन की पत्नी की गिरफ्तारी के संबंध में पीड़िता का कहना है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और खुश है।
11 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि उसने सितंबर माह में दोनों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा पुलिस के पास दर्ज किया था। बकौल पीड़िता दोनों उसकी बहुत पिटाई करते थे। पुलिस के पास मौजूद वीडियो फुटेज में पीड़िता के शरीर और आंख के नीचे मारपीट के नीले-काले निशान हैं।
38 टेस्ट और 51 वनडे मैच खेल चुके बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन इस वक्त बांग्लादेश टीम से सस्पेंड हैं।