फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   bangaldesh cricketer shahadat hossain got jail

पुलिस से आंख-मिचौली कर क्रिकेटर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 05 Oct 2015 02:02 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
bangaldesh cricketer shahadat hossain got jail

लंबे समय से पुलिस से आंख-मिचौली कर रहे बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन ने हार मान ली और कोर्ट में सरेंडर कर लिया। इससे पहले शनिवार को आरोपी क्रिकेटर की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह ढाका कोर्ट में शहादत ने सरेंडर किया। जहां उन पर सुनवाई हुई और जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले माह 6 सितंबर को आरोपी क्रिकेटर शहादत हुसैन और उनकी पत्नी के खिलाफ 11 साल की नौकरानी से मारपीट करने और शारिरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्या होगा शहादत का?

bangaldesh cricketer shahadat hossain got jail

29 वर्षीय बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन को सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले उनकी पत्‍नी को पुलिस ने रिश्तेदारों के घर छापेमारी के दौरान पकड़ा था। दोनों इस वक्त जेल में हैं और उन पर मुकदमा चल रहा है।


6 सितंबर को ढाका पुलिस ने पीड़ित नौकरानी के बयान के आधार पर शहादत के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी दिन शहादत ने भी मीरपुर पुलिस के पास नौकरानी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


13 सितंबर को बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने शहादत को सस्पेंड किया। जो अभी भी प्रभावी है। गौरतलब है कि शहादत ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ मई माह में खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed