CWG 2022 Video: हॉकी मैच के बीच भिड़े खिलाड़ी, गला पकड़ा फिर जर्सी भी खींची, पनेसर को मिला रेड कार्ड
इंग्लैंड और कनाडा के बीच मैच के दौरान बलराज पनेसर और क्रिस ग्रिफ्फिथ आपस में भिड़ गए। इस दौरान बलराज ने पहले क्रिस का गला पकड़ा फिर दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की जर्सी खींचने लगे। इसके बाद बलराज को रेड कार्ड दे दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालांकि, इंग्लैंड ने यह मैच 11-2 के अंतर से जीता और अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से और भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
And just for those that are defending Panesar's actions, here is the full clip.
At what point is he justified to grab an opponent around the throat?
Both players would have received 10 Min 🟨until the throat grab; unfortunately for @FieldHockeyCan that is 🔴all day long. pic.twitter.com/TRAhaLJNYmविज्ञापन विज्ञापन— Hockey World News (@hockeyWrldNws) August 5, 2022
इंग्लैंड को यह मैच बड़े अंतर से जीतना था। इसी वजह से यह टीम लगातार आक्रमण कर रही थी। इस बीच बलराज की हॉकी स्टिक क्रिस के हाथ में लग गई। क्रिस ने स्टिक पकड़ी और अपनी तरफ खींच ली। यह देख बलराज को गुस्सा आ गया और उन्होंने क्रिस का गला पकड़ लिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की जर्सी खींचने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच बचाव के लिए बाकी खिलाड़ियों को आना पड़ा। अंत में रेफरी ने बलराज को रेड कार्ड दिखाया और मैदान से बाहर भेज दिया। क्रिस को भी येलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी गई।
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच हुआ था ड्रॉ
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ हो गया था। दोनों टीमों ने चार-चार गोल किए थे। ऐसे में गोल डिफरेंस के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ग्रुप में पहले नंबर पर रहना था। भारतीय टीम कनाडा को 8-0 से हरा चुकी थी और अपने आखिरी मैच में वेल्स को 4-1 से हराया। इस आधार पर भारत का गोल डिफरेंस इंग्लैंड की तुलना में बेहतर रहा और टीम इंडिया ने ग्रुप में पहले नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा और टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की संभावना ज्यादा है। इंग्लैंड की टीम मजबूत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी और अब इंग्लैंड की राह मुश्किल हो गई है।