फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Year Ender: Daughters rocked in 2022, from Nikhat Zareen to Indian women's hockey team did wonders

Year Ender:  2022 में बेटियों की रही धूम, निकहत जरीन से लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया कमाल

Sat, 31 Dec 2022 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 Dec 2022 10:48 PM IST
सार

भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 61 पदक जीते थे, इनमें 35 पुरुषों ने जीते थे, लेकिन महिलाएं भी पीछे नहीं थी, 23 मेडल जीते थे।

विज्ञापन
Year Ender: Daughters rocked in 2022, from Nikhat Zareen to Indian women's hockey team did wonders
बाएं से- निकहत जरीन, सविता पूनिया, पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 का अंत हो चुका है। 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब धमाल किया। हालांकि, इसमें ज्यादातर योगदान भारतीय महिला एथलीटों का रहा। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) जीते थे, इनमें 35 पुरुषों ने जीते थे, लेकिन महिलाएं भी पीछे नहीं थी, 23 मेडल जीते थे। 22 स्वर्ण पदक में से आठ में महिलाओं की भागीदारी थी। 
विज्ञापन
  • निकहत जरीन का विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना,राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड।
  • राष्ट्रमंडल खेलों में शटलर सिंधू और भारोत्तोलक मीराबाई चानू का गोल्ड। सिंधू का तीसरा मेडल था इन खेलों में। चानू ने विश्व चैंपियनशिप में अपना दूरा राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी बनाया ।
  • विज्ञापन
  • लॉन बॉल्स में महिला टीम ने जिताया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक।
  • महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और नेशंस कप जीता। यह 2006 राष्ट्रमंडल खेलों के 16 साल बाद मिला मेडल था।
  • अन्नू रानी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जेवलिन थ्रो में पहला पदक दिलाया, प्रियंका गोस्वामी का रजत भी 10 किमी पैदल चाल में किसी भारतीय महिला का पहला मेडल था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और इंग्लैंड में 23 साल के बाद जीती सीरीज।
  • युवा महिला पहलवान अंतिम पंघाल सोफिया में हुई प्रतियोगिता में अंडर-20 आयुवर्ग में विश्व चैंपियन बनीं।
  • महिला पैरा शूटर अवनि लखेरा ने फ्रांस में हुई पैरा शूटिंग में जीता स्वर्ण

नीरज भारतीय ट्रैक एंड फील्ड के कोहिनूर
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका में हुई विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और अंजू बॉबी जार्ज के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। उसके बाद स्विट्जरलैंड में डायमंड लीग में चैंपियन बनकर दिखा दिया कि वह भारतीय ट्रैक एंड फील्ड के कोहिनूर हो गए हैं।


अचंता शरत कमल ने किया कमाल
बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी 40 साल के अचंत शरत कमल ने दिखाया उम्र महज एक नंबर है।

थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत
भारत ने थॉमस कप बैडमिंटन के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने 73 साल में पहली बार इस खिताब को जीता। भारत इस खिताब जीतने वाला छठा देश बन गया है। जीत में किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन के अलावा सात्विक साईराज व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कमाल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed