फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Tour Finals 2018: PV Sindhu says Hopefully no one will ask me about the defeat in the final

इतिहास रचने के बाद सिंधु ने कहा, उम्मीद है अब कोई मुझसे फाइनल में हार के बारे में नहीं पूछेगा

Sun, 16 Dec 2018 05:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 16 Dec 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
World Tour Finals 2018: PV Sindhu says Hopefully no one will ask me about the defeat in the final
pv sindhu

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स में ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद उम्मीद जताई कि अब कोई बड़ा खिताब जीतने की उनकी क्षमताओं पर सवाल नहीं उठाएगा।

विज्ञापन


लगातार सात फाइनल में हार के बाद ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने अंतत: जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-19 21-17 से हराकर प्रतिष्ठित सत्रांत टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस साल राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं। मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं क्योंकि फाइनल में खेलने और हारने के बाद इस साल यह मेरी पहली जीत है, इसलिए यह यादगार है। सत्र का अंत खूबसूरत रहा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर बार लोग मेरे से समान सवाल पूछते थे। उम्मीद करती हूं कि यह सवाल दोबारा मेरे से नहीं पूछा जाएगा कि आखिर क्यों मैं बार बार फाइनल में हार जाती हूं। मुझे लगता है कि मैं अब कह सकती हूं कि मैंने स्वर्ण पदक जीता है और मुझे इस पर बेहद गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु के मेंटर और भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने भी फाइनल की बाधा पार करने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'उसके फाइनल में हारने को लेकर काफी बातें हो रही थी। लोगों को इसका इंतजार था और यह बेहतरीन है कि साल के अंत में जीत दर्ज की।'

दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने अपनी जीत के संदर्भ में कहा, 'दो साल पहले मैं सेमीफाइनल में हार गई थी और पिछले साल मैं उप विजेता रही। इस बार मैं विजेता हूं इसलिए यह टूर्नामेंट मेरे लिए खूबसूरत है क्योंकि मैंने सारे लीग मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल भी जीते।'

पिछली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हारने वाली सिंधु ने कहा कि फाइनल के दौरान उन्होंने कई बार एकाग्रता गंवाई। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा मैच था। कुल मिलाकर काफी रैली खेली गई। कभी कभी मैं पिछले साल के फाइनल के बारे में सोच रही थी लेकिन इसके बाद मैंने दोबारा मैच पर ध्यान लगाने का प्रयास किया।'

सिंधु ने कहा, 'जब भी मैं ओकुहारा या यामागुची के खिलाफ खेलती हूं तो मुझे लगता है कि मैच कभी आसान नहीं होता। मुझे पता है कि यह हर बार कड़ा होता है। आज भी रैली 30 से 40 शाट की थी लेकिन मैंने अपना शत प्रतिशत दिया और जीत दर्ज करने में सफल रही। ओकुहारा भी काफी अच्छा खेली।'

अगले साल के लक्ष्य के बारे में पूछने पर सिंधु ने कहा, 'अगला साल ओलंपिक क्वालीफिकेशन वर्ष होगा और हमें खुद को फिट रखना होगा और रणनीति बनानी होगी कि हमें किस टूर्नामेंट में खेलना है और अगले साल की शुरुआत में मलेशिया और इंडोनेशिया में टूर्नामेंट होने हैं।'

भारतीय बैडमिंट संघ के अध्यक्ष हिमांत बिस्व सरमा ने सिंधु को जीत दर्ज करने पर बधाई दी। सरमा ने कहा, 'भारतीय बैडमिंटन के लिए साल का अंत शानदार रहा। सिंधु का टूर फाइनल जीतना और इस दौरान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराना दर्शाता है कि भारतीय बैडमिंटन सही दिशा में जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से मैं उन्हें बधाई देता हूं।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed