{"_id":"5c14a7a3bdec2253b332b80c","slug":"world-tour-finals-2018-pv-sindhu-enters-in-finals-results-awaits-for-sameer-verma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टूर फाइनल्स: स्टार शटलर पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं, समीर वर्मा सेमी फाइनल में हारे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
वर्ल्ड टूर फाइनल्स: स्टार शटलर पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं, समीर वर्मा सेमी फाइनल में हारे
Sat, 15 Dec 2018 12:35 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु अपने एक और खिताब के नजदीक हैं। 2013 की विश्व चैम्पियन और विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज थाईलैंड की रतचानोक इंतनोन को सेमीफाइनल में मात देते हुए उन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
पिछले साल टूर्नामेंट की उपविजेता रहीं वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु ने शनिवार को इंतनोन को 21-16, 25-23 से मात दी। अब फाइनल में रविवार को सिंधु का सामना जापान की वर्ल्ड नंबर-5 नोजोमी ओकुहारा से होगा।
विज्ञापन
लगातार तीसरे साल टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने वाली सिंधु ने शुक्रवार को विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज बेवेन झांग को एकतरफा मुकाबले में 21-9, 21-15 से मात देकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
समीर वर्मा सेमीफाइनल हारे
टूर्नामेंट के लिए पहली बार क्वालिफाई करने वाले भारत के समीर वर्मा फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाए। सेमीफाइनल में उन्हें ऑल इंग्लैंड चैम्पियन चीन के शी यूकी से 21-12, 20-22, 17-21 से हारना पड़ा।