{"_id":"5ccc71fcbdec2207635795b0","slug":"with-defeat-of-hs-prannoy-in-new-zealand-open-indian-challenge-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ओपन: क्वार्टरफाइनल में 11वें नंबर के खिलाड़ी से हारे प्रणय, भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
न्यूजीलैंड ओपन: क्वार्टरफाइनल में 11वें नंबर के खिलाड़ी से हारे प्रणय, भारतीय चुनौती समाप्त
Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एच एस प्रणय न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा सुनेयामा से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
प्रणय ने एक गेम की बढत बनाने के बाद मुकाबला 21-17, 15-21, 14-21 से गंवा दिया। दुनिया के 11वें नंबर के जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अब प्रणय का रिकार्ड 1-1 का है।
विज्ञापन
पहले गेम में मुकाबला बराबरी का रहा और प्रणय ने 17-13 की बढत बना ली। जापानी खिलाड़ी ने वापसी करके स्कोर 17-18 कर लिया लेकिन प्रणय ने तीन अंक लेकर पहला गेम जीता।
विज्ञापन
दूसरे गेम में प्रणय ने बढत बनाने के बाद पकड़ छोड़ दी। वहीं तीसरा गेम एक समय तक बराबरी का था लेकिन बाद में जापानी खिलाड़ी हावी हो गया।
अब सुनेयामा का सामना जकार्ता एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी से होगा।