{"_id":"6168d7bda1361226d0348b78","slug":"uber-cup-japan-women-team-beats-india-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबेर कप : जापान से हारकर बाहर हुई महिला टीम","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
उबेर कप : जापान से हारकर बाहर हुई महिला टीम
Fri, 15 Oct 2021 06:52 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहस (डेनमार्क)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहस (डेनमार्क)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:52 AM IST
सार
जापान ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब बाकी दो मैच औचारिकतापूर्ण रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम को उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जापान के हाथों हारकर बाहर हो गई। पहले मैच में मालविका को अकाने यामागुची स्रे 21-12 21-17 से मात मिली।
विज्ञापन
उसके बाद तनीषा क्रिस्टो और रितुपर्णा पांडा को युकी फुकुशिमा व मायू मत्सुमोतो से 21-8, 21-10 और अदिति भट्ट को सयाका ताकाहाशी से 21-14, 21-7 से मात मिली। जापान ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब बाकी दो मैच औचारिकतापूर्ण रह गए।
विज्ञापन
थामस कप के अंतिम ग्रुप मैच में चीन से 1-4 से हारी पुरुष टीम :
पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप के अंतिम ग्रुप मैच में मजबूत चीन के हाथों 1-4 से हार मिली। भारतीय टीम अपने ग्रुप में चीन के बाद दूसरा स्थान रहा। अब अंतिम आठ में शुक्रवार को उसका सामना डेनमार्क से होगा।
विज्ञापन
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ही एकमात्र जीत दर्ज कर सकी, जिन्होंने 41 मिनट तक चले मुकाबले में ही जि टिंग और जोऊ हाओ डोंग को 21-14, 21-14 से हराया।
किदांबी श्रीकांत को शि यु कि से 12-21, 16-21 से, समीर वर्मा को लु गुआंग जू से 21-14, 9-21, 22-24 से, एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला को लियू चेंग व वांग यि ल्यू से 24-26, 19-21 से और किरण जार्ज को लि शि फेंग से 15-21, 17-21 से शिकस्त मिली। ग्रुप मैच में यह भारत की पहली हार है।