PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बैडमिंटन विश्व महासंघ के एथलीट्स आयोग की सदस्य बनीं
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के एथलीट्स आयोग का सदस्य बनाया गया।
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के एथलीट्स आयोग का सदस्य बनाया गया। 26 वर्षीय पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु को पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ सदस्य नियुक्त किया गया जिनका कार्यकाल 2025 तक होगा।
बीडब्ल्यूएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'बीडब्ल्यूएफ को बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग 2021-2025 के लिए छह सदस्यों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है: आइरिस वांग (यूएसए), रॉबिन टेबेलिंग (नीदरलैंड्स), ग्रेसिया पोली (इंडोनेशिया), किम सोयोंग (कोरिया), पीवी सिंधु (भारत), झेंग सी वेई (चीन)'
Some big names have been voted onto the BWF Athletes' Commission 2021-2025.
— BWF (@bwfmedia) December 20, 2021
Read 👉 https://t.co/dyAmesmTcp pic.twitter.com/yLF7ookrEl
बयान में यह भी कहा गया कि नया आयोग जल्द ही बैठक करेगा और छह सदस्यों के बीच आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेगा। बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग का अध्यक्ष 2025 में होने वाले अगले चुनाव तक परिषद का सदस्य रहेगा।’’
सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट में एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीतने के बाद इसी साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में दो रजत, दो कांस्य और 2019 में स्वर्ण पदक भी जीता था।