{"_id":"5d9389e18ebc3e014d68173a","slug":"tough-draw-awaits-indian-shuttlers-at-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेच ओपन में भारतीय शटलरों को मिला कड़ा ड्रॉ, साइना पहले दौर में चेयुंग नगान यी से भिड़ेंगी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
फ्रेच ओपन में भारतीय शटलरों को मिला कड़ा ड्रॉ, साइना पहले दौर में चेयुंग नगान यी से भिड़ेंगी
Tue, 01 Oct 2019 10:46 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन पी वी सिंधू और पूर्व विजेता किदाम्बी श्रीकांत सहित भारत के चोटी के शटलर को पेरिस में 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कड़ा ड्रा मिला है। पिछले महीने चीन और कोरिया ओपन में शुरू में बाहर होने वाली पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को पहले दौर में मिशेली ली से भिड़ना होगा। सिंधू का उनके खिलाफ रिकार्ड 5-2 है लेकिन कनाडा की विश्व में नंबर नौ खिलाड़ी को हराना कभी आसान नहीं रहा है।
विज्ञापन
घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रहे श्रीकांत ने यहां 2017 में खिताब जीता था। उन्हें पहले दौर में चीनी ताइपै के विश्व में नंबर दो चो टियेन चेन से भिड़ना होगा। टियेन ने पिछले तीन मुकाबलों में श्रीकांत को हराया है। भारतीय खिलाड़ी ने चेन को केवल एक बार 2014 हांगकांग ओपन में हराया था। श्रीकांत चोटिल होने के कारण चीन ओपन और कोरिया ओपन में नहीं खेले थे। हाल में खराब प्रदर्शन करने वाली साइना नेहवाल पहले दौर में हांगकांग की चेयुंग नगान यी से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
अन्य भारतीयों में बी साई प्रणीत का सामना दिग्गज लिन डैन से, समीर वर्मा का केंटा निशिमोतो से और एचएस प्रणय का पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर एक्सलसेन से होगा। कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पारूपल्लि कश्यप हांगकांग के एनजी का लांग एंगुस का सामना करेंगे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में जेली मास और रोबिन टेबलिंग की नीदरलैंड की जोड़ी से भिड़ेंगे। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी का सामना करेंगे।
विज्ञापन
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना दक्षिण कोरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त ली सो ही और शिन सियुंग चान से होगा। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की अपने अभियान की शुरुआत क्रिस एडकॉक और उनकी पत्नी गैब्रियली एडकॉक के खिलाफ करेंगे जबकि सात्विक और अश्विनी कोरिया के चौथी वरीयता प्राप्त सियो सियुंग जे और चेइ युजुंग से भिड़ेंगे।