{"_id":"616a2ff68480be146d5a108d","slug":"thomas-cup-2021-denmark-beats-india-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"थॉमस कप 2021: क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से हारा भारत, मुकाबले से भी हुए बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थॉमस कप 2021: क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से हारा भारत, मुकाबले से भी हुए बाहर
Sat, 16 Oct 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहस (डेनमार्क)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहस (डेनमार्क)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:20 AM IST
सार
किदांबी श्रीकांत को शुरुआती मुकाबले में 38 मिनट में विक्टर एक्सेलसेन के हाथों 12-21, 13-21 से हार मिली।
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के हाथों 1-3 से हारकर बाहर हो गई। दुनिया की दसवें नंबर की सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ही एकमात्र जीत दर्ज कर सकी।
विज्ञापन
उन्होंने एक घंटे 12 मिनट तक चले तीन गेम के मुकाबले में किम अस्ट्रुप और एंडर्स स्कारप को 21-15, 17-21, 21-18 से हराकर भारत को एक-एक की बराबरी दिलाई। इससे पहले किदांबी श्रीकांत को शुरुआती मुकाबले में 38 मिनट में विक्टर एक्सेलसेन के हाथों 12-21, 13-21 से हार मिली।
विज्ञापन
बी साई प्रणीत को एंडर्स एंटोनसेन से 8-21, 15-21 से और एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को मैथियास क्रिस्टियनसेन और फ्रेडरिक सोगार्ड से 16-21, 9-21 से शिकस्त मिली। भारतीय टीम 11 साल बाद अंतिम-8 में पहुंची थी। इससे पहले महिला टीम भी क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर उबेर कप से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन