फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   The Performance Of Indian Youth Will Be Monitored In The Fifth Season Of Pbl

पीबीएलः सिंधु का पहला मुकाबला कोच गोपीचंद की बेटी गायत्री से  

Mon, 20 Jan 2020 08:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Jan 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
The Performance Of Indian Youth Will Be Monitored In The Fifth Season Of Pbl
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर
विश्व चैंपियन पीवी सिंधु सोमवार से शुरू हो रहे प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में हैदराबाद हंटर्स के लिए जब कोर्ट में उतरेगी तो उनके सामने कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी और चेन्नई सुपरस्टार्ज की गायत्री गोपीचंद की चुनौती होगी।
विज्ञापन


पीबीएल के पांचवें सत्र में छह करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के लिए अवध वॉरियर्स, बंगलूरू रैप्टर्स, मुंबई रॉकेट्स, हैदराबाद हंटर्स, चेन्नई सुपरस्टार्स, नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स और पुणे सेवेन एसेज की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू के लिए हैदराबाद हंटर्स केसाथ यह लगातार दूसरा साल होगा।
विज्ञापन


चेन्नई की क्रिस्टी गिलमोर थाईलैंड मास्टर्स में खेल रही है ऐसे में पदार्पण कर रही 16 साल की गायत्री के पास अपने खेल में सुधार करने और आत्मविश्वास हासिल करने का शानदार मौका होगा। पिछले साल (2019) पांच खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरने वाले लक्ष्य सेन पुरुष एकल में चेन्नई के लिए चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में उनके साथ कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदकधारी टामी सुगियार्तो भी हैं। टीम में देश के शीर्ष युगल खिलाड़ी सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को अनुभवी सुमीत रेड्डी और ध्रुव कपिला का साथ मिलेगा। पूर्व चैंपियन हैदराबाद हंटर्स में वियतनाम ओपन और हैदराबाद ओपन के विजेता सौरभ वर्मा लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।  टीम में उनके साथ मलयेशिया के डारेन लियू और उभरती भारतीय खिलाड़ी किरण जॉर्ज भी है। युगल में टीम के पास सिक्की रेड्डी जैसी अनुभवी खिलाड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed