{"_id":"62190f82d9d7677ac1039c49","slug":"tan-kim-her-returns-as-indian-badminton-doubles-coach-sports-ministry-approves-his-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Badminton: जापान से अनुबंध तुड़वाकर वापस लाए गए किम, मलेशियाई बैडमिंटन कोच टान किम भारत से फिर जुड़े","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Indian Badminton: जापान से अनुबंध तुड़वाकर वापस लाए गए किम, मलेशियाई बैडमिंटन कोच टान किम भारत से फिर जुड़े
Fri, 25 Feb 2022 10:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:48 PM IST
सार
मलयेशिया के टान किम हर भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिये लौट आए हैं। 50 वर्षीय किम की नियुक्ति को खेल मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
टान किम हर
- फोटो : social media
विस्तार
बैडमिंटन के दिग्गज डबल्स कोच मलयेशिया के टान किम हर भारतीय बैडमिंटन टीम के युगल कोच के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए लौट आए हैं। 50 वर्षीय किम की नियुक्ति को खेल मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को मंजूरी दी गई। उनका जापानी टीम से अनुबंध तुड़वाकर 2026 के एशियाई खेलों तक के लिए चार साल का लंबा अनुबंध दिया गया है। टान किम हर 2015 से 2019 तक भारत के युगल कोच थे और अब मंत्रालय ने 2026 एशियाई खेलों तक पांच साल के कार्यकाल के लिए उन्हें पौने सात लाख रुपये प्रति माह के भारी भरकम वेतन पर अनुबंधित किया है।
विज्ञापन
दरअसल जापान के साथ उनका एक साल का अनुबंध था। उनका यह अनुबंध बढ़ाया जा रहा था, लेकिन उन्हें यहां चार साल के सीधे अनुबंध का प्रस्ताव दिया गया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। टोक्यो ओलंपिक के बाद डेनमार्क के 2012 ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट विजेता माथियास बो के जाने के बाद इस खाली पद पर उनके काबिज होने के कयास लगाए जा रहे थे और भारतीय बैडमिंटन संघ को मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार था।
विज्ञापन
अपने पहले कार्यकाल में टान ने भारतीय युगल खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के आगे बढ़ने में अहम भूमिका अदा की थी। दोनों खिलाड़ियो ने उनके मार्गदर्शन में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल के अलावा टीम गोल्ड मेडल जीते थे। सात्विक और चिराग का कहना है कि उनकी शुरुआती अनिच्छा के बावजूद यह टान ही थे जिन्होंने उनकी चिराग के साथ जोड़ी बनवाई। वे दोनों ही फ्रंट कोर्ट पर खेलने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन टान की बदौलत जोड़ी जम गई। उनके आने से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
शेट्टी इस समय पुरूष युगल में सात्विकसाईराज के साथ आठवीं रैंकिंग पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सात्विक और मैं बहुत खुश हैं क्योंकि टान कोच फिर हमारे साथ होंगे। उन्होंने हमें जोड़ीदार बनाया जबकि हम थोड़े हिचकिचा रहे थे। हम जिस स्तर पर हैं, उन्होंने हमें यहां तक पहुंचने में मदद की। हम उन्हें फिर से लाने के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ और खेल मंत्रालय के शुक्रगुजार हैं।’’
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिये यह साल काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें बड़े टूर्नामेंट जैसे राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल आयोजित होने हैं, इनके अलावा विश्व चैम्पियनशिप भी है।