फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Taipei Open hs Prannoy and Kashyap reached the last-16, Tanya Hemant also made it to the pre-quarterfinal

Taipei Open: प्रणय और कश्यप अंतिम-16 में पहुंचे, तान्या हेमंत ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

टूर्नामेंट में तीसरे वरीय और विश्व नंबर नौ प्रणय को पहले दौर में जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 26 मिनट पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने स्थानीय शटलर लिन यू सिन को सीधे गेमों में 21-11, 21-10 से पराजित किया।

विज्ञापन
Taipei Open hs Prannoy and Kashyap reached the last-16, Tanya Hemant also made it to the pre-quarterfinal
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाले एचएस प्रणय और पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता परुपल्ली कश्यप ने ताईपे ओपन बैडमिंटन सुपर 300 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल में तान्या हेमंत और मिश्रित युगल में रोहन कपूर-एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी अंतिम-16 में जगह बना ली है।
विज्ञापन


प्रणय को सिर्फ 26 मिनट बहाना पड़ा पसीना
टूर्नामेंट में तीसरे वरीय और विश्व नंबर नौ प्रणय को पहले दौर में जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 26 मिनट पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने स्थानीय शटलर लिन यू सिन को सीधे गेमों में 21-11, 21-10 से पराजित किया। अंतिम-16 में उनका मुकाबला इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो से होगा। कश्यप ने जर्मनी के सैमुअल सियाओ को 21-15, 21-16 से पराजित किया। अगले दौर में उनका मुकाबला चीनी ताइपे के सू ली यांग से होगा।
विज्ञापन


तान्या का मुकाबला ताई जू से होगा
प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के मिथुन मंजूनाथ को तीन गेमों के संघर्ष में दूसरे वरीय और स्थानीय शटलर चेन चोउ तिएन के हाथों 18-21, 21-14, 16-21 से हार मिली। यह मुकाबला एक घंटा 11 मिनट चला। तान्या ने हंगरी की एग्नस कोरोसी को 21-7, 21-17 से पराजित किया, लेकिन वह अगले दौर में खिताब की दावेदार सर्वोच्च वरीय चीनी ताईपे की ताई जू यिंग से भिड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन और सिक्की की जोड़ी ने अपने ही साथी नवनीत बोक्का और प्रिया को 21-14, 21-17 से हराया। वहीं एस शंकर मुत्थुस्वामी, किरन जॉर्ज, मेईराबा मेसनाम, सतीश कुमार, रुत्विका शिवानी गाडे, आकर्षी कश्यप को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed