फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Swiss Open 2021: Ajay Jayaram stuns Rasmus Gemke, Kidambi srikanth enters quarter finals

Swiss Open 2021: सिंधु-किदांबी और रांकिरेड्डी-पोनप्पा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में, जयराम का उलटफेर

Thu, 04 Mar 2021 07:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Swiss Open 2021: Ajay Jayaram stuns Rasmus Gemke, Kidambi srikanth enters quarter finals
सिंधु और किदांबी

बासेल में खेले जा रहे स्विस बैडमिंटन ओपन के तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरूआत की है। पुरुषों के एकल में अजय जयराम ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त दुनिया के 12वें रैंक के खिलाड़ी को हरा दिया। वहीं विश्व चैंपियन पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, मिश्रित युगल की सात्विकसाईराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इन सभी ने दूसरे दौर के अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 

विज्ञापन


जयराम ने किया उलटफेर, श्रीकांत-प्रणीत भी क्वार्टर फाइनल में
पुरुषों के एकल में 60वीं रैंक वाले भारतीय खिलाड़ी अजय जयराम ने दूसरे दौर में दुनिया के 12वें रैंक के डेनमार्क के रासमस जेमके को हरा दिया। एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में अजय ने जेमके को 21-18, 17-21, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं भारत के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी फ्रांस के थॉमस रोक्सेल को 21-10, 14-21 और 21-14 से हरा दिया। 52 मिनट के खेल में श्रीकांत को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके उन्होंने शानदार वापसी की क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इनके अलावा बी साई प्रणीत ने भी अपना मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पांचवी वरीयता प्राप्त प्रणीत ने पाब्लो एडियन को सीधे सेटों में 21-12, 21-17 से हराकर बाहर किया। 
विज्ञापन


सिंधु की आसान जीत
महिलाओं के एकल में विश्व चैंपियन पीवी सिंधु दूसरे दौर में अमेरिका की आईरिस वांग को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने दुनिया की 40वें रैंक की खिलाड़ी को 35 मिनट के खेल में 21-13, 21-14 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विक-चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में
भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त इस भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-17, 20-22, 21-17 से हरा दिया।

रांकिरेड्डी-पोनप्पा क्वार्टर फाइनल में
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 21-16 से हराकर बाहर कर दिया और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

सौरभ वर्मा का सफर समाप्त:
भारत के एक अन्य खिलाड़ी 32वीं रैंक वाले सौरभ वर्मा को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें थाईलैंड के खिलाड़ी ने 21-17, 21-14 से हराकर बाहर किया। 

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी हारीं
वहीं, दूसरे राउंड में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी हार गई। इस जोड़ी को डेनमार्क की जोड़ी के हाथों 11-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

साइना-पारुपल्ली पहले दौर में हारे

बता दें कि इससे पहले बुधवार को साइना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणॉय को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत की शीर्ष शटलर साइना को 20 वर्षीय थाई खिलाड़ी फिट्टयापॉर्न चाइवान ने 16-21,21-17, 21-23 से हराया। दूसरी ओर कश्यप भी अपने से निचली रैंकिंग के स्पैनिश खिलाड़ी से पिछड़ गए, उन्हें पाब्लो एडियन ने 15-21, 10-21 से सीधे सेट में रौंदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed