{"_id":"5e530cb68ebc3ef39a1daea1","slug":"suhas-ly-won-peru-open-defeated-sukant-kadam-in-the-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहास एलवाई ने जीता पेरू ओपन, फाइनल में हमवतन सुकांत कदम को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सुहास एलवाई ने जीता पेरू ओपन, फाइनल में हमवतन सुकांत कदम को हराया
Mon, 24 Feb 2020 05:07 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Feb 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : social media
प्रदेश के करिश्माई आईएएस अफसर और स्टार पैरा शटलर सुहास एलवाई का इंटरनेशनल सर्किट पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने ब्राजील ओपन के बाद पेरू ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएल-4 कैटेगिरी का एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में सुहास ने हमवतन सुकांत कदम को 21-19, 21-16 से पराजित किया।
विज्ञापन
तकरीबन 39 मिनट तक खिंचे मुकाबले में सुहास एलवाई ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले का पहले गेम में सुकांत ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन सुहास ने 21-19 की जीत के साथ खिताब की ओर कदम बढ़ाए। इसके बाद दूसरे गेम में सुहास ने अपना दमदबा कायम किया और बेहतर ढंग से कोर्ट को कवर करते हुए सुकांत को ज्यादा मौके नहीं दिए। अंत में 21-16 से गेम अपने नाम करते हुए सुहास एलवाई ने खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन