फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Star shutler PV Sindhu enters in semi finals of Thalland open for the first time

भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु का एक और कमाल, पहली बार बनाई थाइलैंड ओपन के सेमीफाइनल में जगह

Fri, 13 Jul 2018 09:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Star shutler PV Sindhu enters in semi finals of Thalland open for the first time

ओलंपिक रजत पदक पीवी सिंधु थाइलैंड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। एकल महिला बैडमिंटन में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने मलेशिया की सोनिया चेह को 21-17, 21-13 से सीधे सेट में मात दी। यह पहला मौका होगा जब सिंधु ने थाईलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई हो।

विज्ञापन


36 मिनट चले इस मुकाबले में दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी सोनिया को हराने के बाद अब दुनिया की नंबर तीन शटलर सिंधु का सामना इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से होगा। सिंधु अगर इस टूर्नामेंट को जीतती हैं, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली वाली वह दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 2012 में साइना नेहवाल ने यह खिताब हासिल कर चुकीं हैं।
विज्ञापन


इस मैच के पहले गेम में सोनिया ने इंटरवल तक सिंधु पर 11-7 की बढ़त बना ली थी। ब्रेक के बाद सिंधु ने आक्रामक वापसी करते हुए चार गेम प्वाइंट हासिल किए। सोनिया ने एक गेम पॉइंट बचाया जिसके बाद सिंधु ने स्मैश मारते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गेम में सिंधु 11-9 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने लगातार नौ अंक हासिल कर जीत की राह पर बढ़ गईं। अंत तक सोनिया वापसी के प्रयास करतीं रहीं, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। इसी के साथ भारतीय शटलर 3,50,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाबी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed