{"_id":"56da904f4f1c1b1c2d8b4594","slug":"srikant-win-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत और कश्यप ने पार की पहले दौर की बाधा","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
श्रीकांत और कश्यप ने पार की पहले दौर की बाधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप ने जर्मन ग्रां प्री गोल्ड के पुरुष एकल वर्ग में पहले दौर की बाधा पार कर कर गए हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड खिताब अपने नाम करने वाले श्रीकांत ने जापान के ताकुमा उएदा को 12-21, 21-18, 21-11 से पराजित किया।
विज्ञापन
यह मुकाबला तीन गेम तक चला। पहला गेम हारने के बाद श्रीकांत ने जबर्दस्त वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
छठे वरीय श्रीकांत का अगले दौर में सामना नीदरलैंड के एरिक मेइजस से होगा। एक अन्य मुकाबले में कश्यप को उक्रेन के अर्टेम पी को हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी ने विपक्षी को 21-9, 21-9 से शिकस्त दी। 11वीं वरीयता प्राप्त कश्यप का अगले दौर में सामना आयरलैंड के क्वालीफायर जोशुआ मैगी से होगा। पिछले काफी समय से कश्यप चोट की वजह से कोर्ट से बाहर रहे हैं।
समीर अगले दौर में
युवा भारतीय खिलाड़ी समीर वर्मा आसान जीत के साथ पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। समीर ने दिमित्रो जावाकस्की को 21-9, 21-8 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
अब उनका सामना 15वीं सीड कोरिया के ली डांगे केउन से होगा। क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले कौशल धरमामेर को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
14वीं वरीयता प्राप्त मार्क जिव्बलेर ने कौशल को 21-4, 21-14 से शिकस्त दी। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज की जोड़ी से होगा।