{"_id":"662619b158014e56c806412e","slug":"spanish-para-badminton-tarun-won-gold-suhas-ly-got-bronze-para-shuttlers-won-22-medals-including-six-gold-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेनिश पैरा बैडमिंटन: तरुण ने जीता स्वर्ण, सुहास को कांस्य, पैरा शटलरों ने छह स्वर्ण समेत 22 पदक जीते","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
स्पेनिश पैरा बैडमिंटन: तरुण ने जीता स्वर्ण, सुहास को कांस्य, पैरा शटलरों ने छह स्वर्ण समेत 22 पदक जीते
Mon, 22 Apr 2024 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विटोरिया (स्पेन)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विटोरिया (स्पेन)।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:33 PM IST
सार
एसएल-3 कैटेगरी में नितेश कुमार ने मनोज सरकार को हराकर स्वर्ण जीता, जगदेश को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की एसएच-6 कैटेगरी का स्वर्ण नित्याश्री ने जीता।
विज्ञापन
सुहास एलवाई
- फोटो : PTI
विस्तार
स्पेनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय पैरा शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण समेत 22 पदक जीते। तरुण ने सुकांत कदम को हराकर एसएल-4 कैटेगरी का स्वर्ण जीता, जबकि विश्व चैंपियन सुहास एलवाई ने यहां कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल में सुकांत के हाथों हार मिली।
एसएल-3 कैटेगरी में नितेश कुमार ने मनोज सरकार को हराकर स्वर्ण जीता, जगदेश को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की एसएच-6 कैटेगरी का स्वर्ण नित्याश्री ने जीता। नितेश ने तुलसीमती के साथ मिलकर मिश्रित युगल की एसएल-3, एसयू-5 का स्वर्ण जीता। महिला युगल की एसएल-3, एसयू-5 कैटेगरी का स्वर्ण पलक कोहली और सेलिक ने जीता। महिलाओं की एसयू-5 कैटेगरी का स्वर्ण मनीषा रामदास ने जीता।