{"_id":"5c9faceabdec2256d212abfe","slug":"shuttler-saina-nehwal-second-highest-earner-in-first-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली तिमाही की कमाई में साइना दूसरे स्थान पर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पहली तिमाही की कमाई में साइना दूसरे स्थान पर
Sat, 30 Mar 2019 11:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल नए सत्र की पहली तिमाही में महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
हैदराबाद की 28 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर की कमाई में इस साल अब तक 36,825 डालर जोड़े हैं। उन्होंने इंडोनेशियाई मास्टर्स का खिताब जीता जबकि वह मलेशियाई मास्टर्स के सेमीफाइनल और आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन की चेन युफेई (86,325 डालर) महिला एकल में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी है। चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग 36,100 डालर के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू 350,000 डालर इनामी इंडिया ओपन का खिताब और 24,500 डालर की इनामी राशि जीतकर अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी।
पुरूष एकल में केंटो मोमोता ने अपने करियर की कमाई में 94,550 डालर जोड़े। उनके बाद डेनमार्क विक्टर एक्सेलसन (44,150 डालर) का नंबर आता है।