फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina will try to win third title of swiss open

स्विस ओपन: साइना की निगाह तीसरे तो समीर की दूसरे खिताब पर

Tue, 12 Mar 2019 12:09 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 12 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
saina will try to win third title of swiss open
saina nehwal

दो बार की पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल और मौजूदा विजेता समीर वर्मा मंगलवार से क्वालिफायर के साथ शुरू हो रहे स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऑल इंग्लैंड की निराशा का भुलाकर नई शुरुआत करने उतरेंगे।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते बर्मिंघम में डायरिया के कारण साइना का प्रदर्शन प्रभावित हुआ था। वह इससे तेजी से उबरते हुए अपने अभियान की शुरुआत क्वालिफायर के खिलाफ करेंगी। वह 2011 और 2012 में यहां चैंपियन बनीं थी और अब उनकी निगाह तीसरे खिताब पर हैं।
विज्ञापन


वैष्णवी जक्का रेड्डी पहले दौर में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से खेलेंगी। समीर ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट के साथ अपने शानदार अभियान का आगज किया था। इसके बाद उन्होंने विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग भी हासिल की। दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी समीर अपने अभियान की शुरुआत क्वालिफायर के खिलाफ करेंगे। समीर को अपने बड़े भाई सौरभ से भिड़ना था लेकिन वह चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए। समीर को दूसरे दौर में हमवतन बी साई प्रणीत का सामना करना पड़ सकता है। 

 
कश्यप और प्रणीत भी पेश करेंगे चुनौती : साइना के पति और राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को पहले दौर में क्वालिफायर तो प्रणीत को इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से भिड़ंना होगा। शुभंकर डे पहले दौर में क्वालिफायर के खिलाफ उतरेंगे। युगल में अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक, मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed