साइना ने ऑल इंग्लैंड को जारी रखने पर आयोजकों को फटकारा, कहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा दांव पर लगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कोविड-19 महामारी के बावजूद पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जारी रखने के लिए खेल प्रशासकों पर खिलाड़ियों की सुरक्षा पर वित्तीय लाभ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने डेनमार्क के एक खिलाड़ी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए टूर्नामेंट के आयोजन पर हैरान जताई।
साइना ने ट्वीट किया, ‘मैं सिर्फ एक बात सोच सकती हूं कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भावनाओं के बजाय वित्तीय हितों को अधिक तवज्जो दी गई। इसके अलावा पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड ओपन 2020 को जारी रखने का कोई अन्य कारण नहीं था।’
Only thing I can think of is that rather than the players welfare n feelings , financial reasons were given more importance. Otherwise there was no other reason for the #AllEnglandOpen2020 to go on last week .. #QuarantineLife https://t.co/yajkj7M7VX
विज्ञापन विज्ञापन— Saina Nehwal (@NSaina) March 18, 2020
30 वर्षीय खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं थी। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में कई खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई थी लेकिन ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट को जारी रखा गया था। इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ ने अपनी सभी प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी थी।