फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal has Strength to comeback nn big level says pullela gopichand

'साइना नेहवाल में है बड़े स्तर पर वापसी करने का दम'

Fri, 29 Mar 2019 11:43 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal has Strength to comeback nn big level says pullela gopichand
saina nehwal

साइना नेहवाल को लेकर कोच गोपीचंद चिंतित जरूर हैं लेकिन उनकी दमदार वापसी को लेकर उन्हें किसी तरह की शंका नहीं है। गोपी यहां तक साफ कर देते हैं कि साइना में बड़े स्तर बने रहने की कूवत है और वह कुछ सालों तक अच्छी तरह खेल सकती हैं। यही नहीं गोपी को लगता है कि साल 2018 की विफलता अब पीछे छूट जाएगी। इसका कारण नए विदेशी कोच और सपोर्ट स्टाफ का अनुबंधित होना है। इससे उन्हें भी काम करने की स्वतंत्रता मिलेगी।

विज्ञापन


गोपी साइना के बारे में खुलासा करते हैं कि वह अगले माह मलेशिया में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में खेलने जा रही हैं। उनकी बीमारी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें बेहद सजक रहने की जरूरत है। खासतौर पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें लगातार रहना होगा। रही बात उनके कोर्ट में उतरने की तो इसके लिए सबसे जरूरी उनका पूरी तरह स्वस्थ्य होना है। वह उबर रही हैं। उन्हें लगता है कि साइना में इतनी काबलियत है कि वह एक बार लय में आईं तो आसानी से पुरानी फार्म को वापस पा लेंगी। उन्हें इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर यह दिखाया भी है। 
विज्ञापन


गोपी साफ तौर पर तो यह नहीं कहते हैं कि बीते वर्ष कुछ विदेशी कोच के छोड़ जाने से टॉप शटलरों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ, लेकिन वह यह जरूर कहते हैं कि नए विदेशी कोच आने से स्थितियां बदलेंगी। सभी को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। अब उन्हें भी कुछ स्वतंत्रता मिलेगी जिससे वह रणनीति और कोचिंग पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। वहीं गोपी को लगता है कि आने वाले समय में अच्छे भारतीय कोच भी मिलने लगेंगे जो वर्तमान में समय की जरूरत है। गोपी का कहना है कि प्लेटफार्म तैयार है। श्रीकांत, समीर वर्मा, प्रणय, कश्यप जैसे अन्य शटलर बड़े स्तर पर खेल रहे हैं आने वाले समय में इनमें से कुछ इस जिम्मेदारी को निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed