{"_id":"61359aab8ebc3e32763adfb7","slug":"saina-nehwal-b-sai-praneeth-will-lead-indian-contingent-in-thomas-and-uber-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"थॉमस और उबेर कप: प्रणीत व साइना करेंगी टीम की अगुवाई, सिंधू को आराम","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थॉमस और उबेर कप: प्रणीत व साइना करेंगी टीम की अगुवाई, सिंधू को आराम
Mon, 06 Sep 2021 10:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:05 AM IST
सार
भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने थॉमस व उबेर कप के लिए दस-दस जबकि सुदीरमन कप के लिए 12 सदस्यीय टीम घोषित की।
विज्ञापन
saina nehwal
- फोटो : instagram/saina nehwal
विस्तार
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत डेनमार्क में नौ से 17 अक्तूबर के बीच होने वाले थॉमस और उबेर कप में भारत की महिला और पुरुष टीमों की अगुवाई करेंगे। टीम में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू नहीं हैं उन्हें विश्राम दिया गया है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने थॉमस व उबेर कप के लिए दस-दस जबकि सुदीरमन कप के लिए 12 सदस्यीय टीम घोषित की।
विज्ञापन
थॉमस कप की टीम :
बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, किरन जॉर्ज, समीर वर्मा, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, कृष्णा प्रसाद, विष्णु वर्धन।
विज्ञापन
उबेर कप की टीम :
साइना नेहवाल, मालविका बंसोड़, अदिति भट्ट, तनसीम मीर, तनीषा क्रैस्टो, रुतुपर्णा पांडा, अश्विनी, पोनप्पा, एन सिक्की रेड्डी, गायत्री, टी जॉली।
सुदीरमन कप की टीम :
- पुरुष : श्रीकांत, प्रणीत, सात्विक, चिराग, ध्रुव, अर्जुन।
- महिला : मालविका, अदिति, तनीषा, रुतुपर्णा, अश्विनी, सिक्की।