फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina nehwal and other indian badminton players are facing injuries before tokyo olympics

साइना सहित शीर्ष खिलाड़ी जूझ रहे चोट से, ओलंपिक क्वालिफाई की तैयारियां और योजनाएं हो रहीं प्रभावित

Sat, 20 Jul 2019 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Jul 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Saina nehwal and other indian badminton players are facing injuries before tokyo olympics
SAINA NEHWAL SAD

दिग्गज साइना नेहवाल समेत भारतीय शटलर इस साल लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। इससे उनकी टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाई करने की तैयारियां और योजनाएं प्रभावित हुई हैं। साइना ने लंदन ओलंपिक में कांसा और पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक में रजत जीता था।  

विज्ञापन


ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का समय 19 अप्रैल 2019 से 26 अप्रैल 2020 तक है। रैंकिंग सूची 30 अप्रैल को जारी की जाएगी जिससे स्थान तय होंगे। प्रत्येक देश महिला एवं पुरुष वर्ग में अधिकतम दो खिलाड़ियों को उतार सकता है लेकिन उसके लिए दोनों खिलाड़ियों का विश्व रैंकिंग में शीर्ष 16 में शामिल होना जरुरी है।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को इसमें जगह सुनिश्चित करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। साइना और समीर वर्मा जैसे शीर्ष शटलर की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। साइना और समीर चोटिल होने के कारण इंडोनेशिया ओपन में भाग नहीं ले रहे हैं। भारतीयों में इस साल सिर्फ साइना ही खिताब जीत पाई हैं। अन्य में बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत ही क्रमश: स्विस ओपन और इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना सत्र के शुरू में अच्छी फॉर्म में दिख रही थी लेकिन इसके बाद उन्हें पेट की समस्या से जूझना पड़ा जिसके कारण ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ। वह फिट होने के बाद अप्रैल में कुछ टूर्नामेंट में खेली लेकिन इसके बाद फिर चोटों से जूझती रही और इंडोनेशिया ओपन के लिए फिट नहीं हो पाईं जिसमें वह तीन बार की विजेता हैं।


पिछले साल विश्व टूर फाइनल में उपविजेता रहे समीर भी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। श्रीकांत के घुटने में सुदिरमन कप से तीन दिन पहले चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें इस टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। इस सप्ताह जकार्ता में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। एचएस प्रणय भी पेट की समस्या से जूझते रहे। साइना, सिंधू, श्रीकांत और समीर अब भी शीर्ष 16 में शामिल हैं और ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed