{"_id":"5708f64f4f1c1b6917c810c8","slug":"saina-lose-in-semis-at-malaysia-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाला सेमीफाइनल के भंवर से निकल नहीं पा रही हैं। पिछले 2 टूर्नामेंट में भी साइना सेमीफाइनल हार गई थी।
विज्ञापन
मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में साइना को शनिवार को चीन ताइपेई की तेई जू यिंग ने हराकर उनका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। साइना को यह मैच 19-21, 13-21 से गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। इससे पहले इंडियन ओपन और स्विस ओपन में भी साइना सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं थीं।
ओलंपिक पदक विजेता साइना को वर्ल्ड की नौवें नंबर की खिलाड़ी तेई जू यिंग ने ऑल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में भी पराजित किया था। दुनिया में आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना को अब 12 अप्रैल से होने वाले सिंगापुर ओपन में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन