{"_id":"5c87f88dbdec2214577e6982","slug":"riya-mukherjee-qualifies-for-main-draw-of-swiss-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शटलर रिया ने स्विस ओपन के मुख्य दौर के लिए किया क्वालिफाई","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
युवा शटलर रिया ने स्विस ओपन के मुख्य दौर के लिए किया क्वालिफाई
Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : File
युवा शटलर रिया मुखर्जी और प्रणव जैरी चोपड़ा व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया। रिया ने आधे घंटे तक चले क्वालिफायर मुकाबले में हंगरी की लौरा सरोसी को 21-15,21-10 से मात दी।
विज्ञापन
पहले दौर में रिया का सामना लिंडा जचिरी से होगा। पुरुषों के युगल में प्रणव-चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के ली फंग और लू चिआ पिन को 21-15,17-21, 21-19 से मात दी। कृष्ण प्रसाद और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी जर्मनी के बर्जाने और जान कोलिन को 21-17, 19-21, 21-18 से हराकर मुख्य दौर में पहुंची।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और पूजा की जोड़ी क्वालिफायर में ही हारकर बाहर हो गई।