फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu win in badminton asian team championship india enters in asian team championship

BATC: सिंधु का जलवा बरकरार, जापान से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

Thu, 08 Feb 2018 06:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu win in badminton asian team championship india enters in asian team championship
पीवी सिंधु - फोटो : File

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में जापान से 1-4 से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बृहस्पतिवार को भारतीय खिलाड़ियों में से सिर्फ पीवी सिंधू ने जीत दर्ज की। सिंधू ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया। इस हार के बावजूद भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम ग्रुप डब्ल्यू में दूसरे स्थान पर रही, जिसने एक मैच जीता और एक हारा। सिंधु की अगुवाई वाली टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया था। पुरुष टीम फिलीपींस और मालदीव को 5-0 से हराकर ग्रुप डी से अंतिम आठ में पहुंच गई। भारतीय पुरुष टीम का सामना अब इंडोनेशिया से होगा। 
विज्ञापन


ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने यामागुची को 36 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 21-15 से हराया। अब उनका यामागुची के खिलाफ रिकॉर्ड 5-3 का हो गया है। भारत की श्रीकृष्णा प्रिया को दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सयाका सातो ने 21-12, 21-10 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल विशेषज्ञ अश्विनी पोनप्पा को दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी अया ओहोरी ने 21-14, 21-12 से मात दी। युगल में संयोगिता घोरपडे़ और प्राजक्ता सावंत को शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो ने 21-17, 21-17 से हराया। वहीं, एन सिक्की रेड्डी और पोनप्पा को मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका तकाहाशी ने 21-18, 21-18 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed