{"_id":"5eed62d4fd35d60d2a75f08f","slug":"pv-sindhu-to-take-part-in-worldwide-live-workout-on-olympic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक फिटनेस कार्यक्रम में भाग लेंगी सिंधू, दिखाएंगी अपना पसंदीदा वर्कआउट","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
वैश्विक फिटनेस कार्यक्रम में भाग लेंगी सिंधू, दिखाएंगी अपना पसंदीदा वर्कआउट
Sat, 20 Jun 2020 06:43 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस पर आयोजित होने वाले लाइव फिटनेस कार्यक्रम में दुनिया के 21 शीर्ष एथलीटों के साथ भाग लेंगी। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट भी इस समारोह का हिस्सा होगी जो दुनिया के 23 ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपने विशेष वर्कआउट (कसरत) को दिखाएंगी। इस वीडियो में खिलाड़ी अपने पसंदीदा वर्कआउट को दिखाएंगे जो ओलंपिक चैनल पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
सिंधू उन एथलीटों में शामिल होंगी जिनके वर्कआउट का सीधा प्रसारण ओलंपिक के इंस्टाग्राम पेज पर किया जाएगा। सिंधू हैदराबाद के अपने घर से ऑनलाइन जुड़ेंगी। इसका प्रसारण अलग-अलग 20 समय क्षेत्र (टाइम जोन) में 11 बजे दिन में किया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि ओलंपिक दिवस 2020 में दुनिया भर में ओलंपियन, एथलीट और प्रशंसक दुनिया के सबसे बड़े 24 घंटे के डिजिटल वर्कआउट में सक्रिय दिखेंगे।
विज्ञापन
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि इस बार का ओलंपिक दिवस का कार्यक्रम हर बार से अलग होगा। आइए हम स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए एकजुटता के साथ एक खेल की शक्ति का उपयोग करें।