फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu through to the semifinals after beat Yanyan Cai in singapore open 2019

सिंगापुर ओपन : सिंधु सेमीफाइनल में, साइना-श्रीकांत और समीर का सफर थमा

Fri, 12 Apr 2019 08:46 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Pv sindhu through to the semifinals after beat Yanyan Cai in singapore open 2019
pv sindhu

पीवी सिंधु करीबी मुकाबला जीतकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हार गए।

विज्ञापन


टूर्नामेंट की खिताबी दावेदारी में सिंधु इकलौती भारतीय बची है। साइना, श्रीकांत और समीर के अलावा मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी चीन की केइ यानयान को 21-13, 17-21, 21-14 से हराया। अब उसका सामना पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा से होगा। यह इस सत्र में सिंधु का दूसरा सेमीफाइनल है। वह इंडिया ओपन के भी अंतिम चार में पहुंची थी। दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की ओकुहारा ने छठी वरीयता प्राप्त साइना को 21-8, 21-13 से हराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरूष एकल में श्रीकांत केंतो मोमोता की चुनौती से पार नहीं पा सके। जापान के इस शीर्ष वरीय खिलाड़ी ने श्रीकांत को 66 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-9 से हराया। मोमोता की इस भारतीय खिलाड़ी पर लगातार नौवीं जीत है। 

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज समीर वर्मा चीनी ताइपै की दूसरी वरीयता प्राप्त चोउ तीयेन चेन से 10-21, 21-15, 15-21 से एक घंटे नौ मिनट चले मुकाबले में हार गए। मिश्रित युगल में प्रणव और सिक्की को थाईलैंड के तीसरी वरीयता प्राप्त दशपॉल पुरावरणुकरो तथा स्पसिरि तेरतनचै की जोड़ी से 14-21, 16-21 से हार कर विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

सिंधु ने पहला गेम जीता लेकिन चीनी खिलाड़ी ने दमदार वापसी करके दूसरे गेम में 11-6 की बढत बनाई। सिंधु ने अंक जुटाकर स्कोर 15-16 कर दिया। केइ ने हालांकि यह गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक खींचा। तीसरे गेम में सिंधुने बढत बनाई और कायम रखी। 

दूसरी ओर पिछले तीन मैचों में ओकुहारा को हराने वाली साइना का मैच एकतरफा रहा। ओकुहारा ने 9-0 की बढत बना ली और साइना इस दबाव से निकल ही नहीं सकी। दूसरे गेम में साइना ने 4-0 की बढत बनाई लेकिन ओकुहारा ने 6-6 से वापसी की और इसके बाद साइना को बढत बनाने का मौका नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed