{"_id":"61e92cd179534203040e019c","slug":"pv-sindhu-reaches-into-semifinal-of-syed-modi-badminton-tournament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Syed Modi badminton tournament: पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंची, अंतिम आठ में सुपनिदा से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Syed Modi badminton tournament: पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंची, अंतिम आठ में सुपनिदा से होगी भिड़ंत
Thu, 20 Jan 2022 03:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:05 PM IST
सार
अंतिम आठ में सिंधू का सामना छठीं वरीयता प्राप्त थाइलैंड की सुपनिदा से होगा। इस टूर्नामेंट में उन्हें शीर्ष वरीयता दी गई है और उन्होंने इसी अंदाज में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की है।
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : twitter@BAI_media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन स्टार दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सैयद मौदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने महिला एकल के दूसरे राउंड में अमेरिका की लौरेन लाम को सीधे सेटों में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में सिंधू को शीर्ष वरीयता दी गई है और उन्होंने इसी अंदाज में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की है। पहले राउंड में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद सिंधू ने दूसरा राउंड भी आसानी से अपने नाम किया।
अमेरिकी प्रतिद्वंदी के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने सिर्फ 33 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने लौरेन लाम को सीधे सेटों में 21-16,21-13 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता के पहले मैच में उन्होंने तान्या हेमंत को 21-9, 21-9 से हराया था।
अंतिम आठ में सुपनिदा से भिड़ेंगी
अंतिम आठ में सिंधू का सामना सुपनिदा से होगा। थाईलैंड की सुपनिदा को इस टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है। महिला एकल के दूसरे मैच में भारत की सामिया इमाद फरूखी ने कनिका कनवाल को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है। उन्होंने कनिका को 21-6, 21-15 से मात दी। अब अंतिम आठ में फरूखी का सामना अनुपमा उपाध्याय से होगा। अनुपमा ने स्मित तोषनिवाल को 21-12,21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
तान्या को 27 मिनट में हराया था
इस टूर्नामेंट में सिंधू का सफर काफी आसान रहा है। इससे पहले उन्होंने मात्र 27 मिनट में जीत दर्ज कर सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया था। शीर्ष वरीय सिंधू ने हमवतन तान्या हेमंत 21-9, 21-9 से पराजित किया था। वह पिछले सप्ताह इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में बाहर हो गईं थी।