{"_id":"5e20624a8ebc3e4af74d154a","slug":"pv-sindhu-out-of-indonesia-masters-badminton-tournament-after-losing-in-pre-quarterfinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया मास्टर्स: विश्व चैंपियन सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर, जापानी खिलाड़ी ने हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया मास्टर्स: विश्व चैंपियन सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर, जापानी खिलाड़ी ने हराया
Fri, 17 Jan 2020 07:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : ट्विटर
विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु के लिए नए साल की शुरुआत भी निराशाजनक रही है। गुरूवार को जकार्ता में सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। साल के दूसरे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी को जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों मिली हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
हार के साथ ही सिंधु का सफर भी खत्म हो गया। एक घंटे छह मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में सिंधु को 21-16 16-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की छठे नंबर की सिंधु को 14वीं रैंकिंग की जापानी खिलाड़ी से तीसरी बार शिकस्त झेलनी पड़ी। ताकाहाशी ने इससे पहले दूसरे दौर में एक और शीर्ष भारतीय साइना नेहवाल को हराया था।
विज्ञापन