फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu out of Asian Badminton Championship with defeat, Pranay also lost

Asian Badminton Championship: हार के साथ सिंधू एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से हुईं बाहर, प्रणय भी हारे

Fri, 28 Apr 2023 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Apr 2023 10:14 PM IST
सार

सिंधू ने पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह अपने इस प्रदर्शन को अगले दो गेमों में जारी नहीं रख पाईं। आठवें वरीय प्रणय पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जापान के कांता सुनीयामा से हार गए।

विज्ञापन
PV Sindhu out of Asian Badminton Championship with defeat, Pranay also lost
पीवी सिंधू और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय शुक्रवार को यहां अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार के साथ एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए। आठवीं वरीय सिंधू ने मैच में एक गेम की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बाद भी वह कोरिया की एन सी यंग से 21-18, 5-21, 9-21 से हार गईं।
विज्ञापन


सिंधू ने पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह अपने इस प्रदर्शन को अगले दो गेमों में जारी नहीं रख पाईं। आठवें वरीय प्रणय पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जापान के कांता सुनीयामा से हार गए। प्रणय मैच में जब 11-21, 9-13 से पीछे चल रहे थे तब उन्होंने चोट के कारण मैच को बीच में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे पहले, क्वालिफायर्स रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी मिश्रित युगल में इंडोनेशिया के डेजान और ग्लोरिया एमानुएल विजाजा से क्वार्टर फाइनल में 18-21, 21-19, 15-21 से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यह मैच एक घंटे और पांच मिनट तक चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed