फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu lost in Hong Kong Open, out of the tournament after losing to Danish opponent

HongKong Open: सिंधू हॉन्ग-कॉन्ग ओपन में हारीं, डेनमार्क की प्रतिद्वंद्वी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर

Wed, 10 Sep 2025 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Sep 2025 02:37 PM IST
सार

यह सिंधू की 25 वर्षीय क्रिस्टोफरसन के खिलाफ छह मैचों में पहली हार है। उन्हें यह हार ऐसे समय में मिली है जब वह फॉर्म में वापसी का संकेत दे रही थीं।

विज्ञापन
PV Sindhu lost in Hong Kong Open, out of the tournament after losing to Danish opponent
पीवी सिंधू - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को यहां तीन गेम तक चले मैच में डेनमार्क की गैरवरीय लाइन क्रिस्टोफरसन से हारकर हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। क्रिस्टोफरसन ने सिंधू को 21-15, 16-21, 19-21 से हराया।
विज्ञापन

यह सिंधू की 25 वर्षीय क्रिस्टोफरसन के खिलाफ छह मैचों में पहली हार है। उन्हें यह हार ऐसे समय में मिली है जब वह फॉर्म में वापसी का संकेत दे रही थीं। यह स्टार भारतीय खिलाड़ी इस साल के शुरू में स्विस ओपन और जापान ओपन में शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू ने पहले गेम में 3-1 की शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने 5-5 से बराबरी कर ली। सिंधू ने इसके बाद अपने खेल का स्तर बढ़ाया और लगातार अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी 13-12 से आगे थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक गंवा दिए।
विज्ञापन

तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। इस गेम में दोनों खिलाड़ी एक समय 19-19 की बराबरी पर थे, लेकिन क्रिस्टोफरसन ने लगातार दो अंक बनाकर सिंधू का सफर यहीं पर समाप्त कर दिया।

रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी को राउंड-32 के मैच में हांगकांग की ओई की वेनेसा पांग और सुम याउ वोंग से मात्र 28 मिनट में 17-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। चेन चेंग कुआन और ह्सू यिन-हुई की चीनी ताइपे की जोड़ी ने ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को 31 मिनट में 16-21, 11-21 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed