{"_id":"59c381ab4f1c1b29688b5b06","slug":"pv-sindhu-losses-to-okuhara-and-srikanth-prannoy-qualified-for-quater-final-in-japan-open-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ओपनः सिंधु की करारी शिकस्त, श्रीकांत और प्रणॉय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
जापान ओपनः सिंधु की करारी शिकस्त, श्रीकांत और प्रणॉय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को जापान ओपन सुपरसीरीज में गुरुवार को वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा से सीधे सेटों में 18-21, 8-21 से शिकस्त झेलना पड़ी। महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में सिंधु को जापानी शटलर से 47 मिनट में मात मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय पुरुष शटलर किदंबी श्रीकांत ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने हांगकांग के हुन युन को आसानी से 21-12, 21-11 से हराया। एच एस प्रणॉय ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रणॉय ने चीनी ताइपेई के सु जेन हाओ को 21-16, 23-21 से हराया। हालांकि, समीर वर्मा को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। समीर को दूसरे दौर में चीन के शी युकी से 21-10, 17-21,15-21 से शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीकांत ने बुधवार को खेले गए मेंस सिंगल्स के पहले दौर में चीन के तियान हुवेई को 21-15, 12-21, 21-11 से मात दी थी। वहीं, प्रणय ने डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को 21-12, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह मैच एक घंटे चार मिनट तक चला था।
विज्ञापन
पढ़ेंः- सिंधु ने ओकुहारा से लिया हार का बदला, कोरिया ओपन का खिताब जीत रचा इतिहास
वही, सौरभ वर्मा और बी. साई. प्रणीत को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। सौरभ को पहले दौर में चीन के खिलाड़ी लिन डान ने 21-11, 15-21, 13-21 से मात दी। वहीं कोरियाई खिलाड़ी ली डोंग केयून ने प्रणीत को 21-23, 21-17, 21-14 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।