फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu losses against naomi okuhara in semifinal of singapure open 2019

सिंगापुर ओपन: सिंधु की सेमीफाइनल में हार, ओकुहारा ने मारी बाजी

Sat, 13 Apr 2019 10:09 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu losses against naomi okuhara in semifinal of singapure open 2019
pv sindhu

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु शनिवार को पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा ने सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से हरा दिया। ओकुहारा ने क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल को भी हराया था। 

विज्ञापन


भारतीय शटलर सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में बिल्कुल लय में नजर नहीं आईं। इसके साथ ही सिंगापुर ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। इस मुकाबले से पहले दोनों आंकड़ों के लिहाज से सिंधु का पलड़ा भारी था। 
विज्ञापन


दोनों के बीच पिछले 13 मुकाबलों में सिंधु ने सात जबकि ओकुहारा ने छह जीते थे। पिछले दो मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ी ही जीती थीं। अब जीत-हार का आंकड़ा 7-7 से बराबर हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 2017 का फाइनल भी हुआ था जो 110 मिनट चला था। उस मैराथन मुकाबले के बाद से दोनों खिलाड़ी छह बार भिड़ी थी जिसमें से चार बार सिंधु को जीत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में हालांकि सिंधु बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं थीं। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की खिलाड़ी ओकुहारा ने पहले पांच अंक अपने नाम किए। जापानी खिलाड़ी ने 15 मिनट में पहला गेम जीत लिया था। सिंधु के कई शॉट नेट से टकराकर रह गए जबकि कई लाइन से बाहर गिरे। 

पाला बदलने के बाद सिंधु ने 1-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर किया मगर ओकुहारा ने लगातार छह अंक लेकर 11-5 से बढ़त बना ली। लगातार बेजा गलतियां करने के कारण सिंधु को मैच गंवाना पड़ा। 


जू यिंग से होगा फाइनल : फाइनल में ओकुहारा का सामना दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी ताइवान की ताई जू यिंग से होगा। जिन्होंने पांच मैच प्वाइंट बचाते हुए जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ पहला सेमीफाइनल 57 मिनट में 15-21, 24-22, 21-19 से जीता। मलयेशिया ओपन के फाइनल में भी दोनों खिलाड़ी आमने-सामने थीं। यामागुची ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन अंत में की गई गलतियां भारी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed