{"_id":"5b96e224867a557f6b0b7dfe","slug":"pv-sindhu-eyes-on-breaking-final-jinx-saina-pulls-her-name-back-from-japan-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु की निगाह फाइनल का तिलिस्म तोड़ने पर, साइना जापान ओपन से हटीं","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंधु की निगाह फाइनल का तिलिस्म तोड़ने पर, साइना जापान ओपन से हटीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
pv sindhu
18वें एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु मंगलवार से यहां शुरू हो रहे जापान ओपन में फाइनल का तिलिस्म तोड़ खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। सिंधु ने इस साल सभी बड़े टूर्नामेंटों में रजत पदक जीता, जिनमें राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु लंबे समय से फाइनल की बाधा पार नहीं कर पा रही हैं। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय भी नाकाकियों को पीछे छोड़ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। श्रीकांत का सामना पहले दौर में चीन के हुआंग यूशियांग से, प्रणय का इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और समीर वर्मा का कोरिया के बी डोंग कियुन से होगा।
विज्ञापन