फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu Expectations not added pressure, makes me work harder

'अपेक्षाओं से दबाव नहीं पड़ता, मैं करती हूं कड़ी मेहनत'

Tue, 21 Jan 2020 06:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 21 Jan 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Pv sindhu Expectations not added pressure, makes me work harder
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने के लिए तैयारियों में लगी विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने कहा कि उनसे लगाई जा रही उम्मीदों से उन्हें अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन


पीबीएल में हैदराबाद हंटर्स की तरफ से खेलने के लिये यहां पहुंची सिंधु ने कहा, 'रियो से लेकर यहां तक मेरी जिंदगी काफी बदल गई है। मैंने कई मैच जीते और कुछ में मुझे हार मिली। जब मैं रियो गई तो तब मुझसे इतनी अधिक उम्मीदें नहीं थी लेकिन अब लोग मुझसे स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब हर कोई मुझसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता है तो मैं इसे सकारात्मक तौर पर देखती हूं। मैं इसे अतिरिक्त दबाव के रूप में नहीं देखती और इससे मुझे अधिक कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। यह आसान नहीं होगा लेकिन मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्व में नंबर छह खिलाड़ी ने कहा कि ओलंपिक वर्ष में पीबीएल में खेलना अच्छा है क्योंकि यहां शीर्ष खिलाड़ियों से खेलने का मौका मिलेगा जो मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा, 'हमें पीबीएल में ताइ जु यिंग जैसी शीर्ष खिलाड़ियों से भिड़ने का मौका मिलेगा जो कि ओलंपिक वर्ष में मददगार होगा। हमें विदेशी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा जो कि कई उपयोगी सुझावों के साथ आपसे जुड़ते हैं। यहां तक कि कुछ विदेशी प्रतिभाओं से बातचीत करके मुझे अपने खेल में सुधार करना है। वे उपयोगी सुझाव देते हैं जो आपको एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed