फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu creates history to clinch maiden bwf world tour finals title

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय शटलर

Sun, 16 Dec 2018 12:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 16 Dec 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Pv sindhu creates history to clinch maiden bwf world tour finals title

भारत की बेटी पीवी सिंधु ने रविवार को इतिहास रच दिया। वर्ल्ड टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में हराया। वे यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

विज्ञापन


साल 2018 में जीता हुआ यह सिंधु का पहला टूर्नामेंट है। दुनिया की छठे क्रम की सिंधु ने दूसरी वरीयता प्राप्त ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हराया। 62 मिनट तक चले इस मुकाबले की शुरुआत में ही भारतीय शटलर ने 14-6 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की।
विज्ञापन


उन्होंने 12 में से 10 अंक जीते और 16-16 के स्कोर पर सिंधु की बराबरी कर ली। सिंधु ने इसके बाद फिर लय हासिल कर यह गेम 21-19 से जीता।

सिंधु का सफरनामा

Pv sindhu creates history to clinch maiden bwf world tour finals title

सिंधु ने इस टूर्नामेंट में पहले मैच में जापान की अकाने यामागुची को हराया और फिर दुनिया की नंबर वन ताई जू यिंग को परास्त किया। उन्होंने यिंग के खिलाफ लगातार छह हार के बाद पहली जीत दर्ज की।

सिंधु ने इसके बाद अंतिम ग्रुप मैच में बेइवेन झेंग को हराया और वे ग्रुप में अपराजित रहती हुई सेमीफाइनल में दाखिल हुई। भारतीय शटलर ने इसके बाद थाइलैंड की रत्चानोक इंतेनान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

वैसे सिंधु इससे पहले इस वर्ष पांच टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु इस साल जिन स्पर्धाओं के फाइनल में हारी, उनमें विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई गेम्स प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed