फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu bows out of China Open in first round by World Number 42 Pai

चीन ओपनः विश्व चैंपियन पीवी सिंधु पहले ही दौर में हारीं, युगल में सात्विक की दोहरी जीत

Wed, 06 Nov 2019 10:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Nov 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Pv sindhu bows out of China Open in first round by World Number 42 Pai
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

विश्व चैंपियन पीवी सिंधु कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं।  

विज्ञापन


चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष एकल में हाल में डेंगू से उबरने वाले एचएस प्रणय को भी पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ 17-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अपने पिछले टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु एक बार फिर शुरुआती दौर की बाधा पार करने में नाकाम रहीं। पाइ यू के खिलाफ चार मैचों में सिंधु की यह पहली हार है। चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन सिंधु ने 4-4 के स्कोर पर बराबरी हासिल कर ली। पाइ यू ने इसके बाद स्कोर 8-4 किया और वह ब्रेक तक 11-5 से आगे थी। पाइ यू ने 12-8 के स्कोर पर लगातार आठ अंक के साथ स्कोर 20-8 किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु ने पांच गेम प्वाइंट बचाए लेकिन पाइ यू को गेम जीतने से नहीं रोक पाईं। दूसरे गेम में सिंधु ने बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ी ने 7-4 की बढ़त बनाई और फिर इसे अंत तक बरकरार रखते हुए दूसरा गेम जीतकर मैच को तीसरे और निर्णायक गेम तक खींचकर ले गईं। निर्णायक मुकाबले में पाइ यू ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 8-2 की बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक 11-3 से आगे थी।

अनुभवी सिंधु ने लगातार नौ अंक बनाए लेकिन इसके बावजूद पाइ यू 15-12 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। सिंधु ने इसके बाद लगातार छह अंक के साथ 18-15 की बढ़त बनाई लेकिन पाइ यू फिर लगातार चार अंक के साथ आगे हो गई। चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने इसके बाद धैर्य बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीत लिया।
 

युगल में सात्विक की दोहरी जीत

सात लाख डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय युगल खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने हालांकि पुरुष और मिश्रित युगल वर्ग में दोहरी जीत हासिल की। पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक और चिराग शेट्टी की थाईलैंड ओलंपिक चैंपियन जोड़ी ने पुरुष युगल में फिलिप च्यू और रेया च्यू की अमेरिका की जोड़ी को 21-9 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

अगले दौर में भारतीय जोड़ी का सामना हिरोयुकी एंडो और युता वतानबे की जापान की छठी वरीय जोड़ी से होगा। इससे पहले सात्विक और अश्विनी पोनप्पा की दुनिया की 30वें नंबर की मिश्रित युगल जोड़ी ने जोशुआ हर्लबर्ट यू और जोसेफीन वू की कनाडा की जोड़ी को 21-19 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

अगले दौर में सात्विक और अश्विनी की भिड़ंत सियो सियुंग जेई और चेई युजुंग की जोड़ी से होगी। अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को ली वेन मेई और झेंग यू की चीन की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 30 मिनट चले एकतरफा मुकाबले में 9-21 8-21 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed