फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu bowed out with a quarterfinal loss to Paris Olympics bronze-winner Gregoria Tunjung in Denmark Open

Demark Open: पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, डेनमार्क ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हुई

Fri, 18 Oct 2024 10:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडेन्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडेन्से Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Oct 2024 10:32 PM IST
सार

पांचवीं वरीयता प्राप्त टुनजंग का सामना सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दक्षिण कोरिया की एन से यंग से होगा। टुनजंग ने पहले गेम में लगातार आठ अंक जुटाने के बाद इसे आसानी से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
PV Sindhu bowed out with a quarterfinal loss to Paris Olympics bronze-winner Gregoria Tunjung in Denmark Open
पीवी सिंधू - फोटो : @KhelNow

विस्तार

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का सफर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। सिंधू महिला एकल वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया टुनजंग से हार गईं जिससे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया। 29 वर्षीय सिंधू करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 13-21, 21-16, 9-21 से पराजित हो गईं।
विज्ञापन


इंडोनेशिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी टुनजंग ने पूरी तरह मैच में दबदबा बनाया, हालांकि सिंधू फिर भी दूसरा गेम जीतने में सफल रहीं। अब पांचवीं वरीयता प्राप्त टुनजंग का सामना सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दक्षिण कोरिया की एन से यंग से होगा। टुनजंग ने पहले गेम में लगातार आठ अंक जुटाने के बाद इसे आसानी से अपने नाम कर लिया। लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय चीन की हान युए को हराकर उलटफेर करने वाली सिंधू दूसरे गेम में बिलकुल बदली हुई नजर आईं और 6-1 से आगे हो गईं। उनकी प्रतिद्वंद्वी ने इसे 6-6 से बराबर कर लिया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 9-7 से बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन


सिंधू ने फिर इसे 11-10 कर दिया। वह आसानी से 19-15 से आगे चल रही थीं और जल्द ही 21-16 से जीत कर स्कोर 1-1 कर दिया। हालांकि, निर्णायक गेम में वह लय जारी नहीं रख सकीं और टुनजंग ने वापसी करते हुए मैच जीत लिया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू पेरिस खेलों से खाली हाथ लौटीं थीं जिसके बाद से यह सत्र उनके लिए निराशाजनक ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed